जानिए कब और कितने समय में बनकर तैयार होगा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में हैं। उनके हाथों आज राम जन्मभूमि का पूजन और शिलान्यास होगा। इसके बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

Update: 2020-08-05 07:46 GMT

अयोध्या: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या में हैं। उनके हाथों आज राम जन्मभूमि का पूजन और शिलान्यास होगा। इसके बाद राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा।

लोगों को जब से पीएम मोदी के हाथों राम जन्मभूमि का शिलान्यास किये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है, तभी से लोगों के मन में एक सवाल उठा रहा है कि आखिर कब और कितने समय में भगवान श्री राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करने का मौका कब मिलेगा।

यहां आपको ये भी बता दें कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट ने राम मंदिर की सीमा पहले से ही तय कर रखी है और 2024 के पहले अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा।

Full View

Ayodhya में Ram Mandir की नींव रखने के लिये, PM Narendra Modi के पास होंगे सिर्फ़ 32 सेकेंड…

साढ़े तीन साल में बनकर तैयार होगा भव्य राम मंदिर

अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े साधु-संतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रस्ट ने भूमि पूजन के बाद राममंदिर निर्माण के लिए साढ़े तीन साल का समय निर्धारित कर रखा है।

शुरू के डेढ़ साल में मंदिर का भूमि तल पर निर्माण कार्य को पूरा किया जाना है। उसके बाद के दो सालों में ऊपरी दोनों तलों पर निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस तरह से कुल मिलाकर साढ़े तीन वर्ष में मंदिर के नीव से लेकर शिखर तक के काम को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाना है।

राम मंदिर के निर्माण कार्य को समय से पूरा करने के लिए ट्रस्ट ने लार्सन एंड टूब्रो कंपनी को जिम्मेदारी दी है। मंदिर के निर्माण के लिए ट्रस्ट ने 32 महीने के अंदर का वक्त दे रखा है जिससे किअगर कुछ थोड़ा बहुत शेष जाए तो उसे भी निर्धारित समय के अंदर ही पूरा कर लिया जाए।

Full View

Ayodhya Verdict: यूपी के इस जज ने निभाई अहम भूमिका, जानें इनके बारे में

कारसेवकपुरम के ईंटों का होगा इस्तेमाल

इससे भी महत्वपूर्ण बात ये कि अयोध्या के कारसेवक पुरम में जो ईंट और पत्थर रखे हुए हैं उनका उपयोग भी राम मंदिर को बनाने में किया जाएगा।

देश के अंदर जिन-जिसन स्थानों पर शिला पूजन हुआ है, उन सभी शिलाओं का उपयोग भी राम मंदिर के निर्माण में होना है। साल 2024 में होने वाली रामनवमी तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा और श्रद्धालुओं को श्री रामलला विराजमान के दर्शन करने का मौका मिल सकेगा।

Full View

Ayodhya Ram Mandir: शामिल नहीं होंगे ये दिग्गज, आंदोलन में थे सभी अगुआ

Tags:    

Similar News