राम मंदिर भूमिपूजन: लखनऊ में जगह-जगह दीपोत्सव, लोग ऐसे मना रहे जश्न

राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में सभी 111 चौराहों पर दीपोत्सव कार्यक्रम समरसता और सामाजिक सदभावना के साथ मनाया गया।

Update: 2020-08-05 17:50 GMT
Ram mandir Celebration in Lucknow

लखनऊ: राम काजु कीन्हें बिनु मोहिं कहाँ बिश्राम। आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के इसी उदघोष से अपने वक्तव्य का प्रारंभ किया।

ये भी पढ़ें: राममंदिर भूमि पूजन पर बयान देकर फंसे औवेसी, दर्ज हुई शिकायत

राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के तत्वावधान में सभी 111 चौराहों पर दीपोत्सव कार्यक्रम समरसता और सामाजिक सदभावना के साथ मनाया गया। इस पुनीत कार्य हेतु तैयारियों की समीक्षा प्रतिदिन गूगल मीटिंग पर की जा रही थी। उत्सव समिति के प्रवक्ता शिवांक रमन भदौरिया ने बताया कि प्रभु श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन का उत्सव सभी रामभक्तों ने एक दूसरे को मिष्टान भेंट करके किया।

ये भी पढ़ें: PM मोदी ने जारी किया राममंदिर माॅडल पर डाक टिकट, देखिए उसकी एक झलक

दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न किया

सायं सात बजे सभी पालक सदस्यों ने अपने अपने चौराहों पर उपस्थित होकर दीपोत्सव कार्यक्रम हर्षोउल्लास के साथ सम्पन्न किया। लखनऊ वासियों ने समिति के आग्रह पर घरों में दीपमाला का भी आयोजन किया। इस अवसर पर समिति ने सभी से भारतीय गणवेश सफेद धोती कुर्ता में भगवा पगड़ी के साथ उपस्थित हुए। प्रत्येक चौराहे पर प्रभु श्रीराम के चित्र, भगवा झंडे के साथ स्थल को भगवा वस्त्र से भी सुशोभित किया गया है। कई चौराहों पर सदस्यों ने शंखध्वनि के साथ जय श्रीराम का उदघोष भी किया।

ये भी पढ़ें: राममंदिर भूमि पूजन: शिलान्यास में यजमान के तौर पर इनको दिया गया आसन

बहुप्रतीक्षित प्रभु श्रीराम के दिव्य मंदिर का भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूज्यनीय सरसंघचालक मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के साथ आज अयोध्या में किया।

उत्सव समिति के अभिषेक ने बताया कि लखनऊ में 5 अगस्त को भादव की दीपावली के रूप में मनाया गया है। सम्पूर्ण लखनऊ को भगवामय कर दिया गया और सायंकाल दीपमालिकाओं से सुसज्जित कर दिया गया।

ये भी पढ़ें: भूमि पूजन के बाद भी तुरंत नहीं शुरू होगा निर्माण, जानिए क्या है इसका कारण

Full View

Tags:    

Similar News