Lucknow Rape: लखनऊ में बड़ी घटना: नाबालिग से घर में घुसकर रेप, हथौड़ा मारकर की हत्या, 'शाहिद' पर आरोप

Lucknow Rape Case: लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फतहापुरवा तकरोही गांव में के निवासी शाहिद ने एक 16 साल की बच्ची को की हत्या की है। जानकारी के अनुसार आरोपी शाहिद पहले पीड़िता के घर में घुसा। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

Update: 2023-06-08 07:37 GMT
Lucknow Rape Case ( Social Media)

Rape in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक लव जिहाद के मामले ने योगी सरकार पर फिर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। राजधानी में या यूं कहें कि नाक के नीचे लखनऊ के इंदिरानगर में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद हथौड़े मारकर मौत के घाट उतार दिया। मुस्लिम आरोपी शाहिद नाम के आरोपी ने 16 साल की एक लड़की को अपनी हवस का शिकार बना लिया।

लखनऊ के इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के फतहापुरवा तकरोही गांव के निवासी शाहिद ने एक 16 साल की बच्ची की हत्या की है। जानकारी के अनुसार आरोपी शाहिद पहले पीड़िता के घर में घुसा। इसके बाद दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस और पकड़े जाने के डर से लड़की की हत्या कर दी। परिजनो के अनुसार आरोपी शाहिद ने हत्या करने बाद शातिरों का तरह सबूत मिटाने का भी प्रयास किया। पीड़िता के मारने के बाद उसको फंदे से लटका दिया। घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने गंभरीता दिखाते हुए मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

क्लास 10 में पढ़ती थी मासूम

पीड़िता दसवीं की छात्रा थी। आरोपी लखनऊ का ही रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक दोपहर के समय घर के सभी लोग काम पर गए थे। पीड़िता घर पर अकेली थी। इसी दौरान मौका पाकर घर में घुस गया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद अंदर ही रहा, जब किसी की आने की आहट सुनी तो भाग निकला। लोगों ने भागते हुए भी देखा।

पुलिस ने जारी किया बयान

इंदिरा नगर थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम किया जा रहा है। डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कार्रवाई होगी। फिलहाल आरोपी शाहिद से पूछताछ जारी है। उसके परिजनों को भी सूचना दी गई है। वहीं, जानकारी के मुताबिक किशोर ने छात्रा के फांसी लगाने की बात पुलिस को बताई है। फिलहाल जांच जारी है। टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्यवाही की जा रही है।

Tags:    

Similar News