UP News: देशभक्ति के रंग में रंगेगा लखनऊ, सिनेमाघरों में गूंजेंगे देशभक्ति गीत

UP News: राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कहा कि 1 जनवरी से सिनेमाघरों में फिल्म चलने से पहले देशभक्ति गीत चलाए जाएंगे।

Report :  Snigdha Singh
Written By :  aman
Update: 2022-12-22 07:15 GMT

UP News: गणतंत्र दिवस (Republic Day 2023) की तैयारियों को लेकर गुरुवार को लखनऊ जिलाधिकारी ने बैठक (Lucknow DM Suryapal Gangwar meeting) की। इस दौरान जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने गणतंत्र दिवस के मद्देनजर अधिकारियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से सिनेमाघरों में फिल्म चलने से पहले देशभक्ति गीत चलाए जाएंगे। इसके साथ ही शासकीय भवनों की सफाई और रंग-पुताई कराए जाने के भी निर्देश दिए हैं।

नए साल पर में यूपी की राजधानी लखनऊ में कुछ नया होने वाला है। गणतंत्र दिवस को खास बनाने के लिए लखनऊ के डीएम ने बड़ी पहल की है। उन्होंने इस बार गणतंत्र दिवस को पहले से ज्यादा भव्य बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। जिसके तहत 1 जनवरी से 31 जनवरी 2023 के बीच सिनेमाघरों में फ़िल्म शुरू होने से पहले देशभक्ति गीत बजाए जाएंगे। गणतंत्र दिवस पूर्व की तैयारियों को लेकर हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। 

निगम के सभी LED पर राष्ट्रभक्ति गानों का प्रसारण 

लखनऊ के डीएम सूर्यपाल गंगवार ने गणतंत्र दिवस 2023 के पूर्व की तैयारियों को लेकर बुधवार को एक बैठक की। इस मीटिंग में उन्होंने कई निर्देश दिए। डीएम गंगवार ने ये भी निर्देश दिया कि, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ नगर निगम सभी एलईडी स्क्रीनों पर राष्ट्रभक्ति गानों का प्रसारण करेंगे। इसके अलावा, जिलाधिकारी ने नगर निगम और लेसा को तत्काल प्रभाव से सभी रूटों के निरीक्षण का भी निर्देश दिया है।उन्होंने शहर की व्यवयस्थाएं देखने सहित प्रमाण पत्र देने के भी निर्देश दिए हैं। 

G20 और ग्लोबल समिट तक रहे सजावट 

इस मीटिंग में डीएम गंगवार ने निगम के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस परेड रूट के निरीक्षण आदि का भी निर्देश दिया है। आने वाले दिनों में राजधानी में G20 समिट और ग्लोबल समिट होने हैं। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि समिट के आयोजन तक शहर में लाइटिंग, सजाव आदि सुचारू रूप से जारी रहेगी। साथ ही ये भी कहा कि, 26 जनवरी 2023 को यूपी विधानसभा से रविंद्रालय और अटल चौक, GPO तक एलईडी रौशनी की व्यवस्था की जाए। मुख्य सड़क को छोड़कर अन्य चौक-चौराहों का सजीव प्रसारण हो। 

Tags:    

Similar News