पत्थरबाजों को दें फांसी: साध्वी प्राची ने की ये मांग, चारधाम यात्राओं में गैर हिन्दू प्रवेश पर लगे रोक

Muzaffarnagar: साध्वी कहती हैं, 'मैं अक्सर देखती हूं हिंदुओं का कोई भी त्यौहार हो या शोभा यात्रा निकले, इसी तरह का आचरण होता है। अब हिन्दुओं को अपने त्यौहार को लेकर चिंतन करना चाहिए।

Report :  Amit Kaliyan
Written By :  aman
Update: 2022-04-20 13:33 GMT

साध्वी प्राची (फाइल फोटो) 

Muzaffarnagar: अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची आज उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले (Sadhvi Prachi in Muzaffarnagar) में थीं। इस दौरान उनका दिया बयान एक बार फिर चर्चा में है। साध्वी प्राची ने शोभा यात्राओं पर पत्थरबाजी करने वालों को फांसी देने की बात कही है। साथ ही, साध्वी प्राची ने मांग की है कि चार धाम यात्राओं में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाए।  

बता दें कि, साध्वी प्राची आज मुज़फ्फरनगर के शिव चौक पर पहुंची थीं। यहां उन्होंने भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। जिसके बाद साध्वी मीडिया से मुखातिब हुईं। मीडिया से बात करते हुए कहा, कि शोभा यात्राओं पर पत्थरबाजी करने वालों को फांसी दी जाए। इस पर जब मीडिया ने उनके इस बयान का आशय पूछा तो उन्होंने इसके पीछे का कारण बताया।  

चार धाम यात्राओं में प्रतिबंधित हो गैर हिंदुओं का प्रवेश

साध्वी प्राची ने आगे कहा, मैंने इसीलिए ऐसी मांग की, क्योंकि हज करने के लिए सिर्फ मुस्लिम जाते हैं। वहां गैर मुस्लिमों का प्रवेश वर्जित है। वेटिकन में गैर ईसाइयों को प्रवेश नहीं दिया जाता। इसीलिए संत समाज भी मांग कर रहा है, कि चार धाम की यात्रा पर गैर हिंदू का प्रवेश नहीं होना चाहिए। मैं विशेषकर उत्तराखंड के सीएम को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने हमारी मांग की कद्र की। इस मांग को स्वीकार किया। धामी जी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। बता दें कि, साध्वी प्राची की मांग है कि चार धाम यात्राओं में गैर हिंदुओं के प्रवेश को प्रतिबंधित करने की मांग की है। 

.. तो हिंदुओं की शव यात्रा कैसे निकलेगी?

साध्वी कहती हैं, 'मैं अक्सर देखती हूं हिंदुओं का कोई भी त्यौहार हो या शोभा यात्रा निकले, इसी तरह का आचरण होता है। अब हिन्दुओं को अपने त्यौहार को लेकर चिंतन करना चाहिए। उन्होंने हिंदुओं को चेताते हुए एक धर्म विशेष के बारे में कहा कि अभी तो वह केवल 20 प्रतिशत हैं, तो पत्थरबाजी करते हैं। जब उनकी आबादी 50 प्रतिशत हो जाएगी तो हिंदुओं की शव यात्रा भी निकलनी दूभर हो जाएगी।'

ओवैसी को दिया जवाब 

साध्वी ने कहा, "यह चिंतन का विषय होना चाहिए। कुछ चेहरे नहीं विशेष समुदाय के लोग ही उस पर पत्थर भी फेंकते हैं और गोलियां भी चलाते हैं। हैदराबाद से एक नेता (उनका इशारा ओवैसी की तरफ) की आवाज उठी है, कि विशेष समुदाय पर शिकंजा कसा जा रहा है। तो ओवैसी ही बताएं जब पत्थर मारने वाला एक विशेष संप्रदाय का अब्दुल, अफजल, जाकिर है तो कार्यवाही भी उसी पर होगी न'

लाउडस्पीकर भी बड़ा मुद्दा 

साध्वी प्राची ने कहा, कि ऐसे लोगों को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। शोभायात्रा पर पत्थर फेंकने वालों को फांसी होनी चाहिए। यह देश बहुसंख्यक समाज हिंदुओं का है, बावजूद इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान साध्वी ने कहा, लाउडस्पीकर भी बड़ा मुद्दा है। अल्पसंख्यकों ने कोर्ट के आदेशों को भी ठुकरा दिया था। अब सीएम साहब ने कहा है, कि एक परिसर में ही लाउडस्पीकर बजना चाहिए। इसके लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी का मैं धन्यवाद अदा करना चाहती हूं। उन्होंने अच्छी पहल की है। 

Tags:    

Similar News