Saharanpur News: अनोखा वाक्याः चोरी कर भाग रहे लोगों को मिले दूसरे चोर, मदद के नाम पर लिया लूट

Saharanpur News: चोरों को चोरों ने ही मदद के नाम पर उनके चोरी किए हुए पैसों पर हाथ साफ कर दिया। अब यह दोनों गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यह वाक्या है सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के छुटमलपुर का।

Update: 2023-06-13 17:28 GMT
(Pic: Newstrack)

Saharanpur News: चोरी कर फरार हो रहे गैंग को दूसरे चोरों के गैंग ने मदद के नाम पर लूट लिया। जनपद में ऐसा ही वाक्या सामने आया है। जहां चोरों को चोरों ने ही मदद के नाम पर उनके चोरी किए हुए पैसों पर हाथ साफ कर दिया। अब यह दोनों गैंग पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं। यह वाक्या है सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के छुटमलपुर का। जहां छह जून की रात को एक डिलीवरी कोरियर कंपनी में चोरों के एक गैंग ने दुकान का शटर काटकर लगभग ₹400000 मोबाइल और कागज की चोरी कर ली। आरोपित फरार हो जाते लेकिन फरार होते समय उसकी गाड़ी एक ट्रैक्टर से टकरा जाती है और वह दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।

मदद के नाम पर आए दूसरे चोर

इस दुर्घटना के बाद कुछ लोग आकर उनकी मदद करते हैं। मदद के नाम पर चोरी किए हुए पैसों पर हाथ साफ कर देते हैं। थाना सदर बाजार पुलिस ने इस घटना का अनावरण किया और पहले चोरी अंजाम देने वाले जम्मू गैंग तथा दूसरे छुटमलपुर गैंग सात सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली। दरअसल, पहला गैंग जम्मू से आया हुआ था और कलियर में ठहरा हुआ था। इस चोरी की वारदात को अंजाम देकर वापस कलियर जाने की फिराक में था। तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर से उनकी टक्कर हो गई। उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

ट्रैक्टर चालक ने तुरंत इसकी जानकारी छुटमलपुर के ही एक गैंग को दी। मदद के नाम पर वह इनके पास आ गए और इनके चोरी किए गए पैसों पर हाथ साफ कर दिया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि दोनों गैंग के सात सदस्य गिरफ्तार कर लिए गए हैं। जबकि अभी एक फरार है इनके पास से चोरी किए गए साढ़े तीन लाख भी बरामद कर लिए गए हैं। जिसमें से ढाई लाख रुपए छुटमलपुर के गैंग से और एक लाख जम्मू के गैंग से बरामद किए हैं। ये घटना सामने आने के बाद से जनपद के लोगों में चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

Tags:    

Similar News