Etawah News: भाईदूज पर बहन कमला के घर पहुंचे शिवपाल यादव, लगवाया टीका

Etawah News: भाई दूज के मौके पर आज वीरवार (27 अक्टूबर 2022) को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव अपनी बहन कमला के इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित घर पहुंचकर तिलक करवाया।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-10-27 12:27 GMT

शिवपाल सिंह यादव बहन से टीका करवाते हुए

Etawah News: भाई दूज के मौके पर आज वीरवार (27 अक्टूबर 2022) को प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव इटावा में फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित अपनी बहन कमला के घर में पहुंचे। जहां उन्होने अपनी इकलौती बहन कमला से तिलक करवाया। बहन ने तिलक लगाकर भाई शिवपाल सिंह यादव की लंबी उम्र की कामना की। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद भाई दूज का यह पहला ऐसा त्यौहार है जब शिवपाल सिंह यादव ने बहन से तिलक करवाया है। शिवपाल यादव ने बहन कमला के घर में लगभग 1 घंटे का समय बिताया। शिवपाल यादव और उनकी बहन आज भाई दूज के त्यौहार पर काफी भावुक नजर आए। देखकर ऐसा लग रहा था कि आज भाई बहनों को नेताजी की कमी खल रही है।

बहन से टीका करवाने के बाद में शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होने कहा यह राजनीति करने का समय नहीं है। शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि आगे नेताजी के आदर्शों पर चलना है। नेताजी के आदर्शों पर ही हम राजनीति करेंगे। नेताजी की कमी हमेशा हम लोगों को अखरेगी। नेताजी की कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है। मीडिया से बात करते समय नेताजी मुलायम सिंह यादव को याद करते करते भावुक हो गये।

शिवपाल सिंह यादव से होने वाले नगर निकाय चुनावों के बारे में पूछा गया तो उन्होने कहा कि नगर निकाय चुनाव जल्दी होने वाले हैं। हम लखनऊ पहुंचेंगे उसके बाद में नगर निकाय के चुनावों के बारे में चर्चा करेंगे।  

Tags:    

Similar News