Sitapur News: सपा को फिर लगा झटका, इन बड़े नेताओं ने साइकिल की सवारी छोड़ थामा कमल, बीजेपी में हुए शामिल

Sitapur News: सीतापुर जिला भाजपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव व सपा नेता संतोष प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

Report :  Sami Ahmed
Update: 2024-05-04 11:35 GMT

समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष संतोष प्रजापति बीजेपी में शामिल: Photo- Newstrack

Sitapur News: यूपी के सीतापुर में भारतीय जनता पार्टी की रीतियों पर विश्वास करते हुए विपक्षी दलों के नेता लगातार भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इसी क्रम में सीतापुर जिला भाजपा कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र यादव व सपा नेता संतोष प्रजापति ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। इस अवसर पर भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

भाजपा की टोपी पहनकर ली पार्टी की सदस्यता

जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने दोनों नेताओं को भाजपा की टोपी पहनाकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रभारी नीरज सिंह व लोकसभा प्रभारी दिनेश तिवारी ने भी दोनों नेताओं का भाजपा में स्वागत किया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने बताया कि विपक्षी नेता हमारे यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर निरंतर भाजपा का दामन थाम रहे हैं विपक्ष को चुनाव में बड़ा झटका लगतना तय है। भारतीय जनता पार्टी की बड़े बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है।

विपक्षी कुनबा सिमट कर हुआ नगण्य

वहीं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि "एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी का परिवार लगातार बढ़ता जा रहा है वहीं विपक्षी कुनबा सिमट कर नगण्य हो गया है। राजेश शुक्ला ने भाजपा ज्वाइन करने वाले दोनों नेताओं से कहा कि "कम समय है अपना प्रति मिनट भारतीय जनता पार्टी के लिए ऊर्जा लगाने में लगा दें जिससे राष्ट्रहित के यज्ञ में आपका भी योगदान हो जाए और भारत को सुरक्षित हाथों में पहुंचने में आपकी मेहनत रंग ले आए ।"

इस अवसर पर‌ सीतापुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सपा छोड़कर भारतीय जनता पार्टी आए नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन विश्राम सागर राठौर ने किया। इस मौके पर विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान सहित सुधाकर शुक्ला, विश्राम सागर राठौर संजय मिश्रा रितेश सिंह इंदू सिंह सहित कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे।

अबकी बारी कृष्ण बिहारी

भाजपा नेताओं द्वारा "अबकी बारी कृष्ण बिहारी" का नारा देकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया। इस नारे को सुनते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया भारतीय जनता पार्टी राम जन्मभूमि पर भगवान राम का भव्य मंदिर बन जाने के बाद मथुरा में भगवान कृष्ण की जन्मस्थली पर मंदिर बनाने के लिए 2024 के चुनाव में जानाशीष मांग रही है।"

Tags:    

Similar News