Sonbhadra News: प्रशासन-पुलिस महकमा अवैध खनन-परिवहन पर लगाए रोक, प्रभारी मंत्री ने की समीक्षा

Sonbhadra News: मरीजों को ईलाज के लिए ले जा रहे वाहनो को किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इसका ख्याल रखने की ताकीद की। गोकशी पर प्रतिबंध, गौ सेवा को बढ़ावा को लेकर प्रभावी तरीके से कार्य की हिदायत दी।

Update:2024-10-17 19:55 IST

Sonbhadra News (Pic- Newstrack)

Sonbhadra News: जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग मंत्री रवींद्र जायसवाल ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। निर्देशित किया कि थानों में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए।

थाने पर आने वाले से किया जाए सम्मानजनक व्यवहार

कहा क कोई भी व्यक्ति थाने पर अपनी समस्या लेकर आता है, तो उसके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाये और उन्हें समय से न्याय मिले, इसका ख्याल रखा जाए। जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में समन्वय स्थापित कर अवैध परिवहन व खनन पर प्रभावी प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया। मरीजों को ईलाज के लिए ले जा रहे वाहनो को किसी प्रकार की समस्या न आने पाए, इसका ख्याल रखने की ताकीद की। गोकशी पर प्रतिबंध, गौ सेवा को बढ़ावा को लेकर प्रभावी तरीके से कार्य की हिदायत दी। एसपी अशोक कुमार मीणा ने निर्देशों के प्रभावी पालन का भरोसा दिया।

इन्वेस्टर्स से सीधा संवार कर जानी समस्याएं

जिले के प्रभारी मंत्री ने इन्वेस्टर्स से सीधा संवाद कर स्थिति जानकारी ली। कहा कि उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग, खादी ग्रामोद्योग विभाग शिक्षित बेरोजगारों को रोजगार के लिए दिए जाने वाली ऋण व सब्सिडी के बारे में युवाओं को जानकारी दे। उन्हें उद्योग धंधे स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करें। परंपरागत व्याापार से हटकर नए तरीके से उद्योग स्थापित करने के लिए प्रेरित करे।

सोनभद्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं: मंत्री

मंत्री ने कहा हिक जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाओं के दृष्टिगत पर्यटन विभाग, वन विभाग बेहतर कार्ययोजना बनाए और जनपद के पर्यटन क्षेत्रों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें ताकि जिले में अधिक से अधिक संख्या में पर्यटक आयें और इसके जरिए जनमानस को रोजगार के साधन उपलब्ध हों। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने पर्यटन विभाग, वन विभाग, उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन विभाग के अधिकारियो को दिए गए दिशानिर्देशों का प्रभावी पालन कराने की बात कही। इस दौरान विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्या, विधायक सदर भूपेश चौबे, जिलाधिकारी बीएन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News