Sonbhadra News: बाइकर्स गैंग की अजीबो गरीब मिस्ट्री, वर्चस्व के लिए किशोर पर किया था जानलेवा हमला, 15 गिरफ्तार

Sonbhadra News: दो गुटों के वर्चस्व की जंग में किशोर को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। सरगना सहित गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 और आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है।

Update: 2023-07-15 16:10 GMT
पुलिस की गिरफ्त में बाइकर्स गैंग: Photo- Newstrack

Sonbhadra News: ओबरा थाना क्षेत्र के गांधी मैदान के पास बृहस्पतिवार की देर शाम एक किशोर पर बाइक सवार गैंग की तरफ से बोले गए हमले के मामले में बड़ा खुलासा सामने आया है। दो गुटों के वर्चस्व की जंग में किशोर को निशाना बनाए जाने की बात सामने आई है। सरगना सहित गिरोह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 11 और आरोपी चिन्हित किए गए हैं, जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी हुई है। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तीन चाकू और चार बाइक बरामद कर ली गई है।

पुलिस के मुताबिक दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह घटना हुई थी। मामले में 26 नामजद व्यक्तियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 34, 307 और 7 सीएलए एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके क्रम में शनिवार को विनय कुमार सिहं पुत्र विनोद कुमार सिहं निवासी सिनेमा रोड चूडी गली थाना ओबरा सोनभद्र, तनवर कुरैशी पुत्र राजू कुरैशी निवासी मलिन बस्ती चूडी गली थाना ओबरा, सुशील डोम पुत्र सुनील निवासी मलिन बस्ती चूडी गली थाना ओबरा, अभी उर्फ राजीव राव पुत्र स्व. रविशंकर निवासी गजराज नगर थाना ओबरा, अर्जुन राव पुत्र रामलाल निवासी वार्ड नंबर तीन आत्माराम आईटीआई कालेज के पीछे थाना ओबरा, रोशन पुत्र स्व. नारसिंह निवासी बिल्ली लकी स्टूडियो के सामने थाना ओबरा, अरमान अहमद पुत्र कलीमुद्दीन निवासी गैस गोदाम रोड थाना ओबरा, राहुल यादव पुत्र संजय सिहं यादव निवासी गजराज नगर थाना ओबरा, दीपक पुत्र कैलाश प्रसाद निवासी मोतीचंद्र चौराहा बिल्ली थाना ओबरा, साहिल उर्फ रोहित पुत्र लक्ष्मीकान्त निवासी मोतीचंद चौराहा के पास बिल्ली थाना ओबरा, आकाश भारती पुत्र विजय प्रकाश निवासी मोतीचंद्र चौराहा बिल्ली थाना ओबरा, सुजीत उर्फ राहुल पुत्र इंद्रजीत निवासी बिल्ली वार्ड नंबर एक संकट मोचन मंदिर के पीछे थाना ओबरा, धीरज गुप्ता पुत्र स्व. लालचंद्र गुप्ता निवासी मोतीचंद्र चौराहा थाना ओबरा, रोशन पुत्र अशोक कुमार निवासी मोतीचंद्र चौराहा के पास बिल्ली थाना ओबरा, रितिक अग्रवाल पुत्र बृजमोहन अग्रवाल निवासी चोपन रोड हनुमान मंदिर सुभाष तिराहा थाना ओबरा सोनभद्र को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया गया।

प्लान बनानकर की गई वारदात, पूर्व में चाकूबाजी के शिकार युवक का दोस्त होने के नाते पीड़ित बन गया निशाना

प्रभारी निरीक्षक अविनाश सिंह के पूछताछ के मुताबिक गैंग की अगुवाई करने वाले विनय कुमार सिंह, सुशील कुमार और तनवर कुरैशी ने पूछताछ में बताया कि उसके साथियों का ओबरा के ही कुछ लड़को से विवाद चल रहा था। पूर्व में उन लड़को ने विनय के भाई चंदन सिंह को मारा पीटा था। वहीं तनवर कुरैशी का भी विवाद पीड़ित अनुराग त्रिपाठी से था। इसको लेकर उसने अनुराग को चाकू भी मारा था, जिसमें वह जेल भी गया था।

बताया गया कि जिस शनि रावत नामक लड़के पर गत 13 जुलाई को गांधी मैदान के पास चाकू से हमला बोला गया था, वह भी अनुराग से ही जुड़े ग्रुप में रहता था। घटना के दिन आरोपियों को को सूचना मिली कि इनके विरोधी ग्रुप के लड़के गांधी मैदान में है। इस पर सभी 15- 20 बाइक से कुल 35- 40 की संख्या में हाकी डंडे और चाकू से लैस होकर गांधी मैदान धमक पड़ेे। उन्हें आए देख वहां मौजूद विरोधी गुट के लड़के भागने लगे। पीछा करते समय आरोपियों की बाइक से शनि रावत को धक्का लग गया और वह नीचे गिर पड़ा। इसके बाद उस पर आरोपियों ने हमला बोल दिया।

Tags:    

Similar News