Sonbhadra: SDM ओबरा और दुद्धी मुख्यालय अटैच, एसडीएम विवेक व अश्वनी को नई तैनाती, चार तहसीलदारों का भी तबादला

Sonbhadra: उप जिलाधिकारी दुद्धी के रूप में तैनात रहे सुरेश राय अब उप जिलाधिकारी, मुख्यालय का पदभार संभालेंगे। उप जिलाधिकारी, न्यायिक, दुद्धी के पद पर तैनात रहे अश्वनी कुमार को उप जिलाधिकारी, दुद्धी के पद पर तैनाती दी गई है।

Update: 2024-06-13 08:53 GMT

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Sonbhadra: लोकसभा चुनाव के बाद जिले में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल सामने आया है। डीएम चंद्र विजय सिंह ओबरा एसडीएम अजय कुमार सिंह और दुद्धी एसडीएम एसके राय को मुख्यालय अटैच कर दिया है। उनकी जगह गैर जनपद से ट्रांसफर होकर आए विवेक कुमार सिंह को ओबरा का नया एसडीएम बनाया गया है। वह दुद्धी में एसडीएम न्यायिक रहे अश्वनी कुमार अब उप जिलाधिकारी दुद्धी का कार्यभार संभालेंगे।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में उप जिलाधिकारी के स्थानांतरण के पीछे विवेक कुमार डिप्टी कलेक्टर की जनपद में तैनाती और अजय कुमार सिंह उप जिलाधिकारी, ओबरा की अधिवर्षता आयु 31 जुलाई 2024 होने के दृष्टिगत जनहित एवं प्रशासनिक आधार पर तैनाती/स्थानातरण की बात कही गई है। नवीन स्थानांतरण आदेश में उप जिलाधिकारी, ओबरा अजय कुमार सिंह को उप जिलाधिकारी, मुख्यालय के रूप में नई तैनाती दी गई है। मुख्यालय पर तैनात रहे उप जिलाधिकारी विवेक कुमार सिंह को ओबरा का नया एसडीएम बनाया गया है। उप जिलाधिकारी दुद्धी के रूप में तैनात रहे सुरेश राय अब उप जिलाधिकारी, मुख्यालय का पदभार संभालेंगे। उप जिलाधिकारी, न्यायिक, दुद्धी के पद पर तैनात रहे अश्वनी कुमार को उप जिलाधिकारी, दुद्धी के पद पर तैनाती दी गई है।


जिले के चारों तहसीलों के तहसीलदार बदले गए

जिले के चारों तहसीलदारों को नई तैनाती दी गई है। डीएम चंद्र विजय सिंह की ओर से जनहित एवं प्रशासनिक आधार पर किए गए तबादले में तहसीलदार, दुद्धी अमित कुमार सिंह को राबटर्सगंज (सदर तहसील) का तहसीलदार बनाया गया है। तहसीलदार राबर्ट्सगंज सुशील कुमार को तहसीलदार ओबरा का पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है। तहसीलदार घोरावल ज्ञानेन्द्र कुमार यादव दुद्धी के नए तहसीलदार होंगे।


तहसीलदार ओबरा अंजनी कुमार गुप्ता अब तहसीलदार घोरावल का पदभार संभालेंगे। सभी अधिकारियों को अविलंब नई तैनाती स्थल पर पद भार ग्रहण करते हुए आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। बताते चलें कि दुद्धी उप जिलाधिकारी रहे सुरेश राय को सोनभद्र में पहली तैनाती दुद्धी में मिली थी। उप जिला अधिकारी मुख्यालय के रूप में वह जिले में दूसरी पारी शुरू करेंगे। वहीं, एसडीएम अजय कुमार सिंह को घोरावल से ओबरा भेजा गया था। उनके सेवानिवृत्ति में महज डेढ़ माह का समय शेष है। इसको देखते हुए उन्हें उप जिलाधिकारी मुख्यालय के रूप में तैनात किया गया है।

Tags:    

Similar News