सपा-बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव में बीजेपी को नहीं कर सकता प्रभावित- मनोज सिन्हा

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के चुनावी अभियान को प्रभावित नहीं कर सकता है। बल्कि हम 2014 से ज्यादा बहुमत लेकर सत्ता में आएगी।

Update:2019-01-05 20:10 IST

कानपुर: रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने सपा-बसपा गठबंधन पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बीजेपी के चुनावी अभियान को प्रभावित नहीं कर सकता है। बल्कि हम 2014 से ज्यादा बहुमत लेकर सत्ता में आएगी। पिछले साढ़े वर्षो में यह देश की पहली सरकार है जो गांव में भी दिखाई पड़ रही है। लगभग 22 करोड़ परिवार को हमारी सरकार ने सीधा लाभ दिया है।

ये भी पढ़ें...सड़क दुर्घटनाओं में देश में चौथे स्‍थान पर कानपुर, 10 महीने में गई 543 जानें

महागठबंधन हमें प्रभावित नही कर सकता है हमारा नेतृत्व सक्षम है जिसने पांच वर्षो में देश के सम्मान को बढाया है। उन्होंने कहा कि हाई स्पीड ट्रेन 2022 तक चलेगी और ट्रेन 18 का ट्रायल हम कर चुके है। जल्द ही हम यह भी फैसला करेगे कि उसे किस रूट पर चलाएगे।

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा पनकी धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए कानपुर पहुचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पनकी रेलवे स्टेशन सांस्कृतिक रूप से या एतिहासिक रूप से पनकी धाम हो गया।

यहां के लोगों की इच्छा थी कि पनकी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पनकी धाम किया जाए l इस नाम पर लोगो की आस्था थी उसे ध्यान में रखकर भारतीय रेल ने पनकी रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर पनकी धाम कर दिया है।

ये भी पढ़ें...कानपुर -75 पार्षदों ने महापौर को सामूहिक रूप से इस्तीफा सौपा

उन्होंने कहा कि कुम्भ का जो महापर्व आने वाला है उत्तर प्रदेश सरकार ने भी कुम्भ के महापर्व पर काफी काम किया है। भारतीय रेलवे ने भी 700 करोड़ रूपए इन्फ्रसट्रक्चर में खर्च किया है। ताकि प्रागराज और उसके आसपास के क्षेत्रो में लोगो को सुविधा मिल सके। यात्री कुम्भ में स्नान करे और कुछ अच्छी यादे लेकर जाए इसे भारतीय रेलवे ने समय सीमा से पूरा किया है।

प्रवासी भारतीय दिवस वाराणसी में आयोजित है 126 देशो से ज्यादा स्थानों के प्रतिनिधि वहा आ रहे है। जो काशी में रहेंगे। काशी से प्रयाग जाना कुम्भ में स्नान करना और फिर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होना है। भारतीय रेल पूरी तरह से सजग है और पूरे इंतजाम कर रही है।

भारतीय रेल की दुर्घटना में काफी कमी आई है और सुरक्षित रेल चले दुर्घटना रहित भारतीय रेल बने इसके लिए न्यूनतम टेक्नॉलाजी का अधिकतम प्रयोग हो। रेलवे लाइन इन्फ्रसट्रक्चर ठीक हो इस पर काफी काम किया जा रहा है। अपने कर्मचारियों और अधिकारियो की काउंसलिंग प्रशिक्षण का काम शुरू किया है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आने दिन में हम ऐसी रेल बना पाएगे जिसमे दुर्घटना की सम्भावना नही होगी।

ये भी पढ़ें ...जहरीली हवा के खिलाफ हाथों में सिलेंडर, कानपुर में समस्या पर प्रदर्शन

Tags:    

Similar News