हमीरपुर: किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

आपको बता दें कि यूपी के हमीरपुर जिले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में उतरे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर परेड ग्राउंड तक जमकर प्रदर्शन किया। वह पुलिस द्वारा बनाये गए सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आगे निकल गए।

Update: 2020-12-14 12:18 GMT
हमीरपुर: किसानों के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक

हमीरपुर: कृषि कानून को लेकर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पंजाब और हरियाणा के किसान कई दिनों से आंदोलन कर रहे हैं। वहीं इस आंदोलन को कई राजनीति पार्टियों और ट्रेड यूनियनों का समर्थन मिल रहा है। वही उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सभी इस आंदोलन के समर्थन में सड़क पर उतर गए है। बता दें कि हमीरपुर जिले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में उतरे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर परेड ग्राउंड तक जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक देखने को भी मिला है।

हमीरपुर में किसानों के समर्थन में उतरे सैकड़ों सपा कार्यकर्ता

आपको बता दें कि यूपी के हमीरपुर जिले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में उतरे सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से लेकर परेड ग्राउंड तक जमकर प्रदर्शन किया। वह पुलिस द्वारा बनाये गए सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आगे निकल गए। इस बीच सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई पुलिस ने आंदोलन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को परेड ग्राउंड में बंद कर दिया।

यह भी पढ़े... किसान आंदोलन: बलरामपुर में पूर्व मंत्री समेत 15 सपा नेता गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई नोकझोंक

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाहन पर किसानों के समर्थन में उतरे सपा पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किसान बिल का विरोध करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गोल चबूतरे पर धरने में बैठने जा रहे कार्यकर्तओं को पुलिस ने रोक दिया, जिससे उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। इस नोकझोंक में कुछ कार्यकर्ताओं को चोटे भी आई। आंदोलित हो चुके सपा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा, जिसके बाद बैरिकेड लगाकर आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं को परेड ग्राउंड में बंद कर दिया गया। आंदोलन कर रहे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए बिल को वापस लेने की मांग की।

देखें वीडियो...

Full View

रिपोर्ट- रवींद्र सिंह

यह भी पढ़े... भीषण आग से झुलसा बलिया, 9 लोग आये चपेट में, एक किशोर ने तोड़ा दम

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News