Sultanpur News: अखिलेश का मुख्तार के घर जाना जनता का अपमान: बी एल वर्मा

Sultanpur News: केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा ने अखिलेश यादव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश का मुख्तार के घर जाना जनता का अपमान है।

Report :  Taaquweem Fatma
Update: 2024-04-07 14:55 GMT

केंद्रीय मंत्री बी.एल वर्मा। (Pic:Newstrack)

Sultanpur News: सुल्तानपुर पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने सपा मुखिया अखिलेश यादव के मुख्तार अंसारी के आज घर जाकर शोक व्यक्त करने के मामले पर हमला बोलते हुए कहा है कि ये आश्चर्य की बात नहीं। सपा का गुंडे माफियाओं से पहले से लगाव रहा है,समाजवादी पार्टी की सरकार में जिस तरह गुंडे माफिया हावी रहे है,आज योगी जी के शासन में उनको ठीक करने का काम किया गया है।

मुख्तार के घर जाना जनता का अपमान

आज वहां जाकर के ऐसे व्यक्ति को श्रद्धांजलि दे रहे हैं जिसने ना जाने कितने घरों को उजाड़ा है। जिसपर लिखा पढ़ी में दर्जनों मुकदमे थे, बाकी ना जाने कितने लोग डर की वजह से मुकदमे ही नहीं लिखाते थे, कितनों को मौत के घाट उतारा है। ऐसे व्यक्ति के यहां जाकर आम जनता का मजाक और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करना है। ये देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

सहयोगी पार्टी के बयानों पर दिया जवाब

सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर व निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉक्टर संजय निषाद द्वारा मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के प्रति साफ्ट कार्नर रखने और पहले दिए गए बयान पर कहा की ये मेरे संज्ञान में नहीं है। उन्होंने कहा मुझे सिर्फ ये पता है कि भारतीय जनता पार्टी गुंडे माफियाओं का साथ नही देती। वहीं निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद द्वारा मुख्तार के परिवार और उनके बच्चों को निर्दोष होने और उनके परिवार को पीड़ित बताए जाने पर कहा है कि हमारे यहां कई बार बुलडोजर की चर्चा होती है।मैं कार्यकर्ता हूँ। योगी जी के पास में दो बुलडोजर है। एक बुलडोजर हमारा जैसा है,जो विकास का काम करता है। दूसरा बुलडोजर ऐसा है,जो माफिया गरीबों की खून पसीने से कमाई गई संपत्ति पर कब्जा करता है उनपर चलता है। उसपर दर्द नहीं होना चाहिए। इसलिए हम पूरी तरह से कह सकते है कि गुंडे माफियाओं के लिए यहां पर कोई किसी प्रकार का साफ्ट कार्नर नहीं है।

लोकसभा सोशल मीडिया वॉलंटियर सम्मेलन में पहुंचे थे मंत्री

दरअसल केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल वर्मा आज भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन में शामिल होने सुलतानपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सपा मुखिया अखिलेश यादव का गुंडों माफियाओं से पुराना लगाव होने की बात कही है।

Tags:    

Similar News