Sultanpur News: पूर्वांचल में विधानसभा चुनाव लड़ेगा राष्ट्रीय लोकदल- चौधरी राम सिंह

Sultanpur News: चौधरी राम सिंह ने कहा कि सत्ता के बाहर जब हम रहे तब ही हम लोगों ने किसानों, कामगारों, युवाओं के लिए काम किया है। अब सत्ता में रहकर सभी का काम कराने का पूरा प्रयास करेंगे।

Report :  Taaquweem Fatma
Update: 2024-06-27 11:08 GMT

Sultanpur News (Pic:Newstrack)

Sultanpur News: राष्ट्रीय लोकदल अब सिर्फ पश्चिम तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि वो पूर्वांचल में भी पैर पसारने की तैयारी कर रहा है। इस बात के संकेत सुलतानपुर के इसौली विधानसभा क्षेत्र के सहाबागंज बाजार में स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में अवध क्षेत्र के क्षेत्र चौधरी राम सिंह पटेल ने दिए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब हम सत्ता में हैं। सत्ता के बाहर जब हम रहे तब ही हम लोगों ने किसानों, कामगारों, युवाओं के लिए काम किया है। अब सत्ता में रहकर सभी का काम कराने का पूरा प्रयास करेंगे। राष्ट्रीय लोकदल को पूर्वांचल में बढ़ाने का हम लोग काम कर रहे हैं। हर जिले में एक एक दो दो विधानसभा हम लोग चिन्हित कर रहे हैं। जहां बूथ स्तर तक हम लोग संगठन को मजबूत करेंगे। इससे राष्ट्रीय लोकदल पश्चिम के बाद पूर्वांचल में मज़बूत होगा।

कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ - चौधरी राम सिंह पटेल

पटेल ने कार्यकर्ताओं मे जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। आप सभी अधिक से अधिक सदस्य बनाकर राष्ट्रीय लोकदल विस्तार करे और आगामी चुनाव मे़ लड़ने के लिए पूर्वांचल अवध में संगठन बूथ तक मजबूत हो तब हम गठबंधन में सीटें मांगे। समीक्षा बैठक राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष बेलाल अहम की अध्यक्षता एवं जिला महासचिव शाह आलम के संचालन में संपन्न हुई। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सौरभ मिश्र, क्षेत्रीय महासचिव बसन्त लाल बरनवाल, सचिव शफीक ख़ान, मोहम्मद ज़ुबैर जिला उपाध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित किया।

Tags:    

Similar News