Sultanpur News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, कोर्ट मैरिज और निकाह...फरार हुआ प्रेमी

Sultanpur News: एसओ बल्दीराय ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई थी। उसने मुंबई में ही कोर्ट मैरिज किया है, वहीं निकाह भी हुआ है। ऐसे में मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।

Report :  Fareed Ahmed
Update: 2023-09-20 13:58 GMT

friendship then love jihad on instagram Family threw them out of the house

Sultanpur News: इंस्टाग्राम से दोस्ती के बाद एक विवाहिता ने कोर्ट मैरिज किया फिर उसका निकाह हुआ। मोहम्मद हारून नाम के युवक ने कोर्ट मैरिज के बाद विवाहिता से निकाह किया। मुंबई से उसे लेकर यहां अपने घर आया। एक सप्ताह बाद उसे मुंबई पहुंचाकर वो फरार हो गया। जैसे-तैसे पांच दिन पूर्व विवाहिता प्रेमी के घर पहुंची तो लड़के के परिवार वाले उसे घर के अंदर घुसने नहीं दे रहे। विवाहिता पुलिस की चौखट पर न्याय मांगने पहुंची जहां से उसे बैरंग लौटना पड़ा।

मुंबई में प्राइवेट जॉब करती थी पीड़िता

दरअसल मुंबई की रहने वाली रेखा बेगम प्राइवेट जॉब करती थी। वो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाकर डालती थी। जिसमें उसकी मुलाकात नासिक में काम करने वाले मोहम्मद हारून से हो गई। कुछ दिनों में दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। ये सिलसिला ढाई सालों तक चला। रेखा की माने तो उसे पता चला कि हारून के घर वाले उसकी शादी करने वाले हैं तो वो उससे अलग हो गई। फोन बंद कर लिया तो हारून उसे खोज कर मिला और कहा शादी नहीं करोगी तो मैं जहर खाकर जान दे दूंगा।

अगस्त के अंत में किया था निकाह

इसके बाद 22 अगस्त 2023 को मुंबई में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर निकाह कर डाला। वहां से करीब एक सप्ताह बाद हारून उसे लेकर सुल्तानपुर के बल्दीराय थाना अंतर्गत शहजौरा अलियाबाद अपने गांव लेकर आया। दोनों यहां सप्ताह भर तक रहे उसके बाद हारून रेखा को लेकर मुंबई गया फिर उसे वहां छोड़कर फरार हो गया। रेखा ने प्रेमी हारून को काफी तलाशा जब वो वहां नहीं मिला तो करीब 5 दिन पूर्व वो सुल्तानपुर स्थित उसके पैतृक गांव पहुंची। रेखा का आरोप है कि हारून का मोबाइल बंद है और परिवार वाले उसे नजर बंद किए हैं।

सुसराल वाले दहेज की कर रहे मांग

यही नहीं रेखा का ये भी आरोप है कि हारून के माता-पिता व बहन आदि उसे घर में भी नहीं घुसने दे रहे हैं। उनका कहना है कि दहेज लेकर आओ तब घर में जगह मिलेगी। रेखा ने बताया कि यहां हमें बाहर सड़क पर ही रहना पड़ रहा। हम थाने गए, चैकी गए, डायल 112 से मदद मांगा, लेकिन सब ये कह रहे हैं कि मुंबई जाकर मुकदमा दर्ज कराओ।

एसओ बोले-मुंबई में हुआ निकाह वही दर्ज होगा केस

उधर, एसओ बल्दीराय अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई थी। उसने मुंबई में ही कोर्ट मैरिज किया है, वहीं निकाह भी हुआ है। ऐसे में मुकदमा वहीं दर्ज किया जाएगा।

Tags:    

Similar News