Sultanpur News: लोकसभा चुनाव 2024 अकेले लड़ेगी बसपा, कई हुए हांथी पे सवार

Sultanpur News: बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों इशारों में सत्ता पक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

Report :  Fareed Ahmed
Update: 2023-11-07 13:14 GMT

State President Vishwanath Pal

Sultanpur News: शहर के पांचोपीरन में बसपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें बसपा को लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। बसपा ने अपना स्टैंड भी साफ कर दिया। कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि इसबार बसपा बिना गठबंधन के अकेले दम पर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

INDIA गठबंधन में शमिल होने की अटकलों पर लगाया विराम

बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के इस बयान के बाद इंडिया गठबंधन में हलचल तेज हो गई है। फ़िलहाल इस बयान के मायने भी निकाले जाने शुरू हो गए हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में महागठबंधन से बसपा सुल्तानपुर से रह चुकी है रनर

जिले में दिए गए प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान पर कइयों की नज़र है। आपको बता दें कि पिछले लोकसभा में गठबंधन होने बाद बसपा को ये सीट मिली थी उस समय चन्द्र भद्र सिंह मेनका गाँधी से महज कुछ हज़ार वोटों से चुनाव हार गए थे, इसलिए इसबार राजनीतिक पंडितो के8 नज़र बसपा के स्टैंड पर थी।

बसपा प्रदेश अध्यक्ष ने इशारों इशारों में सत्ता पक्ष पर भी कटाक्ष करते हुए कहा जो लोग धर्म के नाम पर राजनीति करते हैं, उन्हें शर्म आनी चाहिए।

कई लोगों ने थामा बसपा का दामन

बसपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में विश्वनाथ पाल के सामने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अपना दल छोटेलाल पाल समेत सैकड़े की संख्या में लोगों ने बसपा का दामन थाम। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्र ने की। सर्वेंद्र अंबेडकर विशिष्ट अतिथि के रूप में रहे। इस मौके पर ओम प्रकाश गौतम, कृष्णकांत पंकज,विकास बौद्ध, रमेश गौतम,डॉक्टर जितेंद्र गौतम,दर्शन अंबेडकर,सैयद एहसान अली,राजकुमार गौतम,मेवालाल,दुर्गेश मौर्य,सरयू दीन बौद्ध,ध्रुव दास,नकुल पाल,सुरेश कुमार गौतम,श्याम नारायण उपाध्याय,आर.के बौद्ध आदि लोग मौजूद रहे।

Tags:    

Similar News