सुशांत सिंह राजपूत केस में BJP नेता ने उठाये ये सवाल, की बड़ी मांग

ठाकुर अनूप सिंह ने सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार का जीवंत अभिनय किया है। कोई भी यह सहज यकीन नही कर सकता कि सुशांत ऐसा कर सकते हैं।

Update: 2020-06-21 14:27 GMT

बलिया: आर्ट एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में आरोप प्रत्यारोप के मध्य भाजपा के एक नेता ने इनकी आत्महत्या के लिये बॉलीवुड को ही जिम्मेदार ठहरा दिया है तथा इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।

सुशांत की मौत का जिम्मेदार बॉलीवुड- ठाकुर अनूप सिंह

अभिनेता सुशांत सिंह की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ठाकुर अनूप सिंह ने आज दावा किया है कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या नहीं की है। सुशांत को आत्महत्या के लिए परिस्थिति बनाकर विवश किया गया है। उन्होंने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जिस कलाकार ने समाज को जीवंतता का संदेश दिया, यदि वह कलाकार आत्महत्या करने जैसा कोई निर्णय करता है तो इसके पीछे कुछ न कुछ ठोस वजह अवश्य होगी।

ये भी पढ़ें- योगासन करते दिखे यूपी के अधिकारी, ऐसे किया लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित

उन्होंने कहा है कि सुशांत ने क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार का जीवंत अभिनय किया है। कोई भी यह सहज यकीन नही कर सकता कि सुशांत ऐसा कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि सुशांत की आत्महत्या के लिए बॉलीवुड जिम्मेदार है। उन्होंने इसके साथ ही कहा कि सुशांत सिंह को आत्महत्या करने पर मजबुर किया गया है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह एक उभरते हुए सितारे थे। उनके किरदार जीवंत व प्रेरणादायक होते थे।

मामले की हो सीबीआई जांच

सुशांत ने फिल्म उद्योग में स्वयं को स्थापित करने के लिए कड़ी मशक्कत की। उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है कि एक गरीब घर का बच्चा भी फिल्म इंडस्ट्री में जा सकता है और फिल्म इंडस्ट्री में नाम भी कमा सकता है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह ने एक एक्टर के रूप में स्वयं को मजबूती से स्थापित किया। सुशांत की लोकप्रियता फिल्म इंडस्ट्री को हजम नही हुई और द्वेषवश सुशांत सिंह को फिल्म इंडस्ट्री में हाशिये पर करने की साजिश शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें- झांसी वालों ने चीन के लिए दिखाया गुस्सा, कुछ इस तरह से किया विरोध

उनकी फिल्में रिजेक्ट की गई। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह मामले की सीबीआई जांच न्याय हित में आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि सैंड आर्टिस्ट रूपेश सिंह ने भी जिले के बांसडीह तहसील क्षेत्र के अपने गांव राजा का गांव खरौनी में सुशांत सिंह राजपूत की स्मृति में बालू पर उकेरकर एक अद्भुत कलाकृति बनाया था।रूपेश ने सुशांत का चित्र तैयार कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया था , जो मीडिया की सुर्खियों में रहा ।

रिपोर्ट- अनूप कुमार हेमकर

Tags:    

Similar News