स्वतंत्रदेव सिंह का सपा पर बड़ा हमला, पूछा-उपद्रव के बाद सपा नेता क्यों घबरा रहे हैं

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी के के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। वह लोग अगर पाक साफ है, तो इतना क्यों घबरा रहे है ? उन्हें हाल ही में हुए उपद्रव को लेकर बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं।

Update: 2019-12-23 13:48 GMT

लखनऊ: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने आज यहां कहा कि समाजवादी पार्टी के के लोगों को घबराने की जरूरत नहीं। वह लोग अगर पाक साफ है, तो इतना क्यों घबरा रहे है ?

उन्हें हाल ही में हुए उपद्रव को लेकर बिल्कुल भी डरने की जरूरत नहीं। वैसे हिसंक वारदातों में कई सपा नेताओं की भूमिका सामने आ रही है। योगी सरकार किसी निर्दोष को छेड़ेगी नही और किसी दोषी को बख्शेगी नही।

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आज के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि जो खुद झूठ की दुकान चलाता रहा हो उसको दूसरों पर अंगुली उठाने से पूर्व अपने गिरबां में झांकना चाहिए।

ये भी पढ़ें...समाजवादी पार्टी ने पार्टी की दिल्ली ईकाई को किया भंग

किसान सिंचाई के लिए एक-एक बूंद पानी को तरसता था

उन्होंने कहा कि सपा शासन के हल्ला बोल कार्यक्रम को जनता अभी तक नहीं भूली है जिसमें पुलिस थानों में सपाईयों की दबंगई चलती थी। चंद लोगों के भले की खातिर गरीबों और कमजोरों का हक मार लिया जाता था। कुछ विशेष जिलों में ही विद्युत आपूर्ति होती थी शेष स्थानों पर किसान सिंचाई के लिए एक-एक बूंद पानी को तरसता था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि, किसान की आय को दोगुना करने का काम, गन्ने का भुगतान हो चाहे फसल का उचित मूल्य दिलाना हो भाजपा सरकार की नीति में किसान सर्वोपरि है उसी राह पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार भी काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों का सम्मान, किसानों की आय व किसानों की सुविधाओं को केन्द्र में रखकर ही किसानों के लिए योजना का खाका तैयार करती है। श्री सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार में किसानों का विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत किसानों का देश कहा जाता है और किसानों के हितों व अधिकारों की रक्षा के लिए चौधरी चरण सिंह को पूरा देश हमेशा याद करता है।

ये भी पढ़ें...फायदेमंद है समाजवादी पार्टी के लिए ‘पुर’ का टोटका

Tags:    

Similar News