गजब ! यहां है पाताल लोक, जहां बसते हैं आज भी हजारों लोग

 दुनिया में कई जगहें और कई चीजें है जो आश्चर्य से भरी है। उन जगहों पर जाना हर किसी को अच्छा लगता है। इसी तरह की जगहों में एक शहर है जहां जाकर आप आना नहीं चाहेंगे। वो जगह जमीन के नीचे बसा है। आस्ट्रेलिया के कूबर पेडी टाउन की।

Update: 2020-05-03 17:38 GMT

जयपुर: दुनिया में कई जगहें और कई चीजें है जो आश्चर्य से भरी है। उन जगहों पर जाना हर किसी को अच्छा लगता है। इसी तरह की जगहों में एक शहर है जहां जाकर आप आना नहीं चाहेंगे। वो जगह जमीन के नीचे बसा है। आस्ट्रेलिया के कूबर पेडी टाउन की।

यह पढ़ें...लॉकडाउन में दिवालिया हुई ये बड़ी कंपनी, भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को लगा झटका

 

ऐसे में यहां पर काफी माइन्स बन गई हैं और लोगों ने अब यहां रहने का जुगाड़ ढूंढ लिया। गर्मियों में यहां का तापमान 40 के ऊपर चला जाता है। भीषण गर्मी से बचने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन के नीचे घर बनाने का निर्णय लिया।यह शहर जमीन के अंदर बसा है। एडीलेड से करीब 800 किमी दूर पूर्व में बसा यह शहर काफी एकांत में हैं। यहां आसपास मरुस्थल है, ऐसे में लोगों ने रहने-खाने के लिए जमीन के नीचे एक शहर बसा लिया। यह इलाका साल 1915 में चर्चा में आया था।

 

 

 

यह पढ़ें....सावधान! अनसुलझा है इस कुएं का रहस्य, हर चीज को बना देता है पत्थर

 

यहां पर दूधिया रंग के पत्थर काफी मात्रा में पाए जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनिया के करीब 95 परसेंट दूधिया पत्थर इसी इलाके में मिलते हैं। देखते ही देखते करीब 4 हजार लोग जमीन के नीचे रहने लगे, अब तो यहां पूरा शहर बस चुका है। जमीन के नीचे आपको होटल, कैसीनो से लेकर पूल और गेम्स तक की सारी सुविधाएं मिलती हैं। यहां रहने वाले लोग काफी खुश रहते हैं। नीचे एक म्यूजियम भी हैं जो लोगों को खासा आकर्षित करता है। यह अंडरग्राउंड टाउन के नाम से पॉपुलर है।

 

इस जगह पर बने ज्यादातर घर मिट्टी के बने हुए हैं। जो भीषण गर्मी में भी ठंडे रहते हैं। इसके अलावा इनकी बनावट भी ऐसी होती है कि यहां हवा आने की जगह बनी रहे. हालांकि यहां रहने वाले लोग आमतौर पर बाकी दुनिया से कटे ही रहते हैं। लेकिन उन्होंने अपनी यहां अलग ही दुनिया बना ली है। जहां वो परिवार के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिताते हैं।

 

Tags:    

Similar News