महेश शर्मा ने किया जमीन का मुआयना, रामायण संग्रहालय पर होंगे 151 करोड़ रुपए खर्च

नरेंद्र मोदी सरकार के संस्कृत और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मंगलवार को अयोध्या में प्रस्तावित 'रामायण संग्रहालय' के लिए चिह्नित 25 एकड़ जमीन का मुआयना करने पहुंचे। केंद्रीय मंत्री की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार इस संग्राहलय में भगवान राम के जीवन और उनके मूल्यों को दर्शाया जाएगा।

Update: 2016-10-18 12:12 GMT

लखनऊ : नरेंद्र मोदी सरकार के संस्कृत और पर्यटन मंत्री महेश शर्मा मंगलवार को अयोध्या में प्रस्तावित 'रामायण संग्रहालय' के लिए चिह्नित 25 एकड़ जमीन का मुआयना करने पहुंचे।

केंद्रीय मंत्री की ओर से किए गए ट्वीट के अनुसार इस संग्राहलय में भगवान राम के जीवन और उनके मूल्यों को दर्शाया जाएगा।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

-यह संग्रहालय केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की और से बनाए जा रहे रामायण सर्किट का हिस्सा होगा। -इसके अलावा सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 'कृष्ण सर्किट' और 'बुद्ध सर्किट' भी बनाएगी।

-केंद्र महेश शर्मा ने रामायण संग्रहालय से जुड़े एक सवाल पर कहा था, 'हम एक ऐसा संग्रहालय बनाना चाहते हैं जहां आकर पूरी दुनिया राम के जीवन और रामायण के बारे में जान सके।'

151 करोड़ रुपए अयोध्या पर होंगे खर्च

-केंद्र सरकार ने रामायण सर्किट के लिए 225 करोड़ रुपए अनुमोदित किए हैं।जिनमें से 151 करोड़ रुपए अयोध्या पर खर्च किए जाएंगे।

-रामायण संग्रहालय के लिए चिह्नित भूखंड विवादित राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद परिसर से करीब 15 किलोमीटर दूर है।

-अयोध्या यात्रा के दौरान शर्मा रामायण सर्किट एडवाइजरी बोर्ड के साथ बैठक भी कर सकते हैं।

12 देशों के प्रतिनिधियों होंगे शामिल

-संस्कृति मंत्रालय इस साल अयोध्या या आसपास एक अंतरराष्ट्रीय रामायण सम्मेलन आयोजित करने की योजना पर भी विचार कर रहा है।

-इस सम्मेलन में करीब 12 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

-बीजेपी और महेश शर्मा इस बात से इनकार कर रहे हैं कि रामायण संग्रहालय अगले साल होने वाले यूपी विधान सभा चुनावों को देखते हुए बनाया जा रहा है।

पर्यटन मंत्रा ने क्या कहा?

महेश शर्मा ने कहा, “हमारे लिए आस्था और राजनीति अलग विषय हैं।” हालांकि इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने भी दशहरे पर लखनऊ में एक रामलीला में भागीदारी की और अपने संबोधन के बाद 'जय श्री राम' का नारा लगाया था। पीएम मोदी द्वारा नाए लगाए जाने को भी पार्टी की यूपी चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देखा गया।

भारतीय संस्कृति को बढ़ावा होगा मुख्य उद्देश्य

-यूपी की समाजवादी पार्टी की सरकार अयोध्या की सरयू नदी के किनारे एक अंतरराष्ट्रीय रामलीला थीम पार्क बनाने जा रही है।

-मंगलवार को सीएम अखिलेश यादव की कैबिनेट ने इस थीम पार्क की योजना की मंजूरी दे दी है। -राज्य सरकार ने भी पर्यटन, रोजगार और भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने को थीम पार्क का मुख्य उद्देश्य बताया है।

-हालांकि बसपा प्रमुख मायावती ने बीजेपी और समाजवादी पार्टी पर आगामी चुनावों से पहले धर्म के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। जबकि बीजेपी और समाजवादी पार्टी ने इससे इनकार किया है।

Tags:    

Similar News