ट्रैक्टर परेड: अखिलेश ने BJP को बताया कसूरवार, मायावती बोलीं, दु्र्भाग्यपूर्ण है हिंसा

अखिलेश ने यादव ने ट्रैक्टर परेड हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस तरह किसानों की लगातार उपेक्षा की, उसी वजह से किसानों की नाराजगी आक्रोश में बदली।

Update: 2021-01-27 08:20 GMT
किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है।

लखनऊ: किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान दिल्ली में हुई हिंसा पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश ने यादव ने ट्रैक्टर परेड हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने जिस तरह किसानों की लगातार उपेक्षा की, उसी वजह से किसानों की नाराजगी आक्रोश में बदली।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि 'बीजेपी सरकार ने जिस प्रकार किसानों को निरंतर उपेक्षित, अपमानित व आरोपित किया है, उसने किसानों के रोष को आक्रोश में बदलने में निर्णायक भूमिका निभायी है। अब जो हालात बने हैं, उनके लिए बीजेपी ही कसूरवार है। बीजेपी अपनी नैतिक जिम्मेदारी मानते हुए कृषि-कानून तुरंत रद्द करे।



मायावती ने ट्रैक्टर रैली में उपद्रव की निंदा की

दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली में हिंसा को बसपा प्रमुख मायावती ने दु्र्भाग्यपूर्ण बताया है। मायावती ने बुधवार सुबह ट्वीट कर कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में कल गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की हुई ट्रैक्टर रैली के दौरान जो कुछ भी हुआ, वह कतई भी नहीं होना चाहिए था। यह अति-दुर्भाग्यपूर्ण तथा केन्द्र की सरकार को भी इसे अति-गंभीरता से ज़रूर लेना चाहिए।



ये भी पढ़ें...एथलीट सुधा सिंह के घर जश्न, पद्मश्री मिलने के बाद बधाई देने वालों का लगा तांता

उन्होंने कहा कि बसपा की केन्द्र सरकार से पुनः यह अपील है कि वह तीनों कृषि कानूनों को अविलम्ब वापिस लेकर किसानों के लम्बे अरसे से चल रहे आन्दोलन को खत्म करे ताकि आगे फिर से ऐसी कोई अनहोनी घटना कहीं भी न हो सके।

ये भी पढ़ें...बलिया: BJP MLA सुरेंद्र सिंह बोले- दिल्ली हिंसा के लिए सोनिया व राहुल जिम्मेदार

ट्रैक्टर परेड में जमकर हिंसा

केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस के दिन ट्रैक्टर रैली निकाली। ट्रैक्टर परेड के दौरान किसानों ने जमकर उपद्रव मचाया। किसानों ने बसों और वाहनों में जमकर तोड़फोड़ की। किसानों की कई जगहों पर पुलिस के साथ झड़प भी हुई। किसानों के हमले में करीब 300 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

ये भी पढ़ें...हरदोई: प्यार में परिवार बना बाधा, तो प्रेमी जोड़े ने दे दी जान, मचा हाहाकार

गणतंत्र के दिन बैरिकेड तोड़कर किसान लाल किला पर पहुंच गए और प्राचीर पर अपना झंडा फहरा दिया। इस दौरान किसानों ने देश के तिरंगे का अपमान भी किया। लाल किले पर उपद्रव और दिल्ली हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय गंभीर हो गया है। मंत्रालय ने पुलिस अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। घायल पुलिसकर्मियों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News