लखनऊ: दो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई गई

दोनो विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष, दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ' एवं संसदीय दीपिका के संविधान अंक की प्रति भेंट की।

Update: 2019-11-25 15:35 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष, हृदय नारायण दीक्षित ने आज विधान भवन स्थित अपने कक्ष में बाराबंकी जिले के की जैदपुर से नव-निर्वाचित विधायक, गौरव रावत एवं अम्बेडकर नगर जिले की विधान सभा जलालपुर से नव-निर्वाचित विधायक सुभाष राय को विधान सभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

यह भी पढ़ें- सनी से ऐसा सवाल! तो इस शख्स को देना पड़ा इनको गोल-गोल जवाब

दोनो विधायकों ने विधान सभा अध्यक्ष, दीक्षित के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधान सभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान, विधान सभा कार्य संचालन नियमावली, स्वलिखित पुस्तक ‘हिन्द स्वराज्य का पुनर्पाठ' एवं संसदीय दीपिका के संविधान अंक की प्रति भेंट की।

यह भी पढ़ें- सलमान अकेले में करते थे ये! गम था इस बात का, वजह थी ये हीरोइन

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने दोनों विधायकों को बधाई देते हुए कहा कि वह विधान सभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हो और जीवन में यशस्वी हो तथा सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता के जनहित की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

यह भी पढ़ें- वाह! कुछ ऐसा है ताज होटल, इतने रूपये में मिलेगा एक वेज थाली

इस अवसर पर, नेता विरोधी दल, विधान परिषद अहमद हसन , समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष, नरेश उत्तम, एवं उपमुख्य सचेतक, शैलेन्द्र यादव ललई, विधान सभा व विधान परिषद के सदस्य एवं उ0प्र0 विधान सभा के प्रमुख सचिव, प्रदीप कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News