UP BJP Meet: नए संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने नेताओं को मिशन 2024 का दिया टास्क, सुनील बंसल का किया गया धन्यवाद
UP BJP Meet: BJP प्रदेश कार्यालय पर चल रही बैठक में नए संगठन प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में पदाधिकारियों से परिचय हुआ।;
लखनऊ में बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक: Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
UP BJP Meet: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) प्रदेश कार्यालय पर चल रही बैठक समाप्त हो गई है। नए संगठन प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह (Organization State General Secretary Dharampal Singh) और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल (National General Secretary Sunil Bansal) की अध्यक्षता में पदाधिकारियों से पहले परिचय हुआ। उसके बाद एक धन्यवाद प्रस्ताव (Vote of thanks) भी पारित किया गया। जिसमें सुनील बंसल को सभी नेताओं और पदाधिकारियों ने बधाई दी।
जिस तरह से 2014 से 2022 तक लगातार भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उन्होंने अजेय बनाया और एक रिकॉर्ड कायम कर यूपी में पार्टी को बुलंदियों पर पहुंचाया उस पर सभी नेताओं ने सुनील बंसल का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं दी। सुनील बंसल अब केंद्रीय महामंत्री के साथ ही तेलंगाना पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के प्रभारी हुए बने गए हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी को मजबूती दिलाने के लिए अब कार्य करेंगे।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
आज की बैठक में परिचय कार्यक्रम
आज की बैठक में परिचय कार्यक्रम खत्म होने के बाद नए संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में यह संकल्प लिया गया है कि जिस तरह से 2014, 2017, 2019 और 2022 में पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है। उसका क्रम 2024 में भी जारी रखा जाएगा। सभी पार्टी के पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ताओं ने एक मत से संकल्प लिया कि आगे भी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में वह कार्य करते रहेंगे और बीजेपी को 2024 में एक बार फिर से ऐतिहासिक जीत दिलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार दिल्ली की गद्दी पर बैठायेंगे।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए तैयारियां शुरू
आज धर्मपाल सिंह ने सबसे पहले अवध, कानपुर उसके बाद गोरक्ष और काशी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात कर उनके क्षेत्र के कार्य के बारे में जानकारी ली और सभी को अगले मिशन के लिए लग जाने का मंत्र भी दिया। संगठन की बैठक खत्म होने के बाद जिला अध्यक्ष और मंडल प्रभारियों के साथ भी उन्होंने मंथन किया। क्योंकि पहले नगर निकाय और फिर 2024 के लोकसभा चुनाव होने हैं बीजेपी ने उसी की तैयारियां अभी से शुरू कर दी हैं।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
अपने नेताओं को मंत्र देकर क्षेत्र में भेजा
गौरतलब है कि सुनील बंसल के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद धर्मपाल सिंह को झारखंड से उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। पश्चिम उत्तर प्रदेश के रहने वाले धर्मपाल ओबीसी समाज से आते हैं और अब उनके कंधों पर भारतीय जनता पार्टी की अजेय जीत को बरकरार रखने की बड़ी चुनौती है। इसी क्रम में वह लगातार बैठकों का दौर शुरू कर दिए हैं।
Photo- Ashutosh Tripathi- Newstrack
उनकी पहली बैठक गाजियाबाद में हुई थी। जिसके बाद आज दूसरी बैठक राजधानी लखनऊ के प्रदेश कार्यालय पर हुई। उन्होंने अपने नेताओं को मंत्र देकर क्षेत्र में भेज दिया है। इसके बाद अब अवध, कानपुर गोरक्ष और काशी क्षेत्र का जल्दी व दौरा कर संगठन की नब्ज को टटोलेंगे।