प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कह दी ऐसी बात कि झूम उठे भाजपाई

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन पर्व पर कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी के पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमारे आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक निशान एक विधान, एक प्रधान की मांग करते-करते कश्मीर के लिए बलिदान दिया।

Update: 2019-08-31 14:36 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने संगठन पर्व पर कार्यकर्ताओं से कहा कि हमारी पार्टी के पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमारे आदर्श श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक निशान एक विधान, एक प्रधान की मांग करते-करते कश्मीर के लिए बलिदान दिया।

उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने एकात्म मानव दर्शन और अन्त्योदय का संदेश दिया। देश के गौरव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी गरीबों का कल्याण करते-करते हमें छोड़कर चले गए। हमारा ऐसा गौरवशाली इतिहास रहा है। हमारे पूर्वजों के आचरण को ध्यान में रखते हुए हर कार्यकर्ता को तपस्या करनी है। भारतीय जनता पार्टी, भारत माता के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले महापुरूषों की पार्टी है।

यह भी पढ़ें...मोदी के बाद इस पर चल रहा था काम, बेयर ग्रिल्स की जान पर आई आफत

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि तपस्या और कर्म कभी व्यर्थ नहीं जाता है पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जो सम्मान हम प्राप्त करते है। वह कोई छोटी बात नहीं है। लाखों कार्यकर्ता ने इमरजेंसी में नाखूनों को उखाडवा दिया। कभी पार्षद बनने की अभिलाषा भी नहीं रही। हमेशा एक ही विचार करें राष्ट्रवाद को अपना मूलमंत्र मानते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी आहूति दें।

यह भी पढ़ें...गृह मंत्री अमित शाह से मिले इंटरपोल महासचिव, जानिए क्या है इंटरपोल

उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदार होता है । ऐसे कार्यकर्ता किसी अन्य दल के पास नहीं है और इसी के चलते भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा शोषित, दलित और वंचित का सम्मान करते हुए उन्हें मुख्यधारा में जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई है। देश के गृहमंत्री ने चुटकियों में धारा 370 को हटाकर 70 साल से दंश झेल रहे कश्मीरियों को स्वतंत्र जीवन जीने का अधिकार दिया है। कश्मीर में धारा 370 लगाने का विरोध डॉ भीमराव अंबेडकर साहब ने भी किया था।

यह भी पढ़ें...नेट हुआ बहुत सस्ता! रिलायन्स के इस प्लान में मिलेगा बहुत कुछ

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी के पूर्वजों का इतिहास गौरवशाली रहा है। देश के सम्मान के लिए प्रधानमंत्री ने दुबई में मंदिर बनवाने का काम किया है। देश के वैभव को बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री जी दुनिया का भ्रमण करते हैं। देश का सम्मान पूरी दुनिया में लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा शोषित ,दलित, वंचित समाज के सम्मान के लिए निरंतर प्रयासरत है और उनके लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर लोगों को मुख्यधारा में जोड़ने का काम कर रही है।

यह भी पढ़ें...असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए हजारों पदों पर वैकेंसी, डेढ़ लाख से ज्यादा है सैलरी

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश सभी के लिए आवास, 24 घंटे बिजली, शौचालय सहित जो मूलभूत सुविधाएं हैं देने का काम किया जाएगा। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सेक्टर संयोजकयों व प्रभारियों की संगठन की समीक्षा की और उपचुनाव को देखते हुए प्रत्येक पंचायत पर 11-11 कार्यकर्ताओं की नई कमेटी बनाने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News