UP Budget 2024 Live: वित्‍त मंत्री सुरेश खन्‍ना ने पेश किया बजट, किसानों को पेंशन; सीएम बोले- ये बजट प्रभु श्रीराम को समर्पित

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-02-05 07:00 GMT
Live Updates - Page 2
2024-02-05 06:24 GMT

UP Budget 2024 Live: सड़कों के लिए इतने करोड़ प्रस्तावित

UP Budget 2024 Live: राज्य राजमार्गों के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण कार्यों हेतु 2881 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। धर्मार्थ मार्गों के विकास हेतु 1750 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राज्य सड़क निधि से सड़कों के अनुरक्षण हेतु 3000 करोड़ रूपये तथा निर्माण हेतु 2500 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। औद्योगिक/लॉजिस्टिक पार्क हेतु 04 लेन मार्गो के चैड़ीकरण/सुदृढ़ीकरण/निर्माण कार्य हेतु 800 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। चीनी मिल परिक्षेत्र में कृषि विपणन सुविधाओं हेतु मार्गों का चौड़ीकरण एवं सदृढ़ीकरण/नवनिर्माण/पुर्ननिर्माण कार्यों हेतु 500 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।  

2024-02-05 06:17 GMT

UP Budget 2024 Live: योजनाओं का किसानों को मिल रहा सीधा फायदा : वित्त मंत्री

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डार्क जोन में नये निजी नलकूप कनेक्शन देने पर लगे प्रतिबन्ध को हटा लिया गया है जिससे लगभग एक लाख किसानों को सीधा फायदा हुआ। वर्ष 2023-2024 में माह अक्टूबर, 2023 तक लगभग 37 लाख किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण कराया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत 2022-2023 के लगभग 10 लाख बीमित कृषकों को माह अक्टूबर, 2023 तक 831 करोड़ रूपये की क्षतिपूर्ति का भुगतान किया गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत दिसम्बर, 2023 तक लगभग 63,000 करोड़ रूपये की धनराशि डी.बी.टी. के जरिए 2 करोड़ 62 लाख कृषकों के खातों में हस्तान्तरित की गयी। 

2024-02-05 06:13 GMT

UP Budget 2024 Live: चिकित्सा क्षेत्र में हुए ये बड़े बदलाव

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना बजट पढ़ते हुए कहा कि प्रदेश में 65 मेडिकल कालेज हैं, जिनमें 35 राज्य सरकार एवं 30 निजी क्षेत्र द्वारा संचालित है। वर्तमान में 45 जनपद मेडिकल काॅलेजों से आच्छादित किये जा चुके हैं व 14 जनपदों में केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित मेडिकल काॅलेज निमाणाधीन हैं। 16 असेवित जनपदों में निजी निवेश के माध्यम से मेडिकल काॅलेज स्थापित किया जाना प्रस्तावित है।  राजकीय क्षेत्र में बीएससी नर्सिग काॅलेजों की संख्या 06 से बढ़ाकर 23 की गयी। जनपद वाराणसी में मेडिकल काॅलेज की स्थापना कराये जाने का निर्णय लिया गया है इसके लिये 400 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। असाध्य रोगों की मुफ्त चिकित्सा सुविधा हेतु 125 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। राजकीय मेडिकल काॅलेजों में ट्रॉमा सेन्टर लेवल-द्वितीय को ट्रामा सेन्टर लेवल-एक ( 100 बेडेड)/ एपेक्स ट्रामा सेन्टर (200 बेडेड) में उच्चीकृत किये जाने हेतु 300 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है

2024-02-05 06:09 GMT

UP Budget 2024 Live: यूपी के बजट का आकार 7.36 लाख करोड़

UP Budget 2024 Live: उत्तर प्रदेश में अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया गया है। इस बार यूपी के बजट का आकार करीब 7.36 लाख करोड़ का है। 

2024-02-05 06:08 GMT

UP Budget 2024 Live: युवक मंगल दल और महिला मंगल दल का गठन

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि प्रदेश के 117 विकास खण्डों में 124 ग्रामीण स्टेडियम/ मल्टीपरपज हॉल का निर्माण किया गया है। प्रदेश की ग्राम पंचायतों में 53,800 युवक मंगल दल एवं 51,300 महिला मंगल दलों का गठन किया जा चुका है। इन दलों के माध्यम से युवाओं की सहभागिता राष्ट्रीय एवं सामाजिक महत्व के कार्यों में सुनिश्चित कराई गई है।

2024-02-05 06:04 GMT

UP Budget 2024 Live: लखनऊ में बनेगा एयरोसिटी, बोले- वित्त मंत्री

UP Budget 2024 Live: लखनऊ में दिल्ली की तर्ज पर एयरोसिटी का होगा निर्माण होगा। 1500 एकड़ में एयरोसिटी का विकास होगा। इसके लिए 4000 करोड़ का एमओयू हुआ है। इस योजना के तहत सेवेन स्टार होटल और अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

2024-02-05 06:02 GMT

UP Budget 2024 Live: 7 साल में एक 2,765 करोड़ रूपए चिकित्सा पर हुए खर्च

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ने बताया सीएम के योगी के 07 वर्ष से भी कम अवधि के कार्यकाल में 1,61,962 व्यक्तियों को चिकित्सा सहायता के लिए 2,765 करोड़ रूपये स्वीकृत किये जा चुके हैं जो अपने आप में एक कीर्तिमान है। 

2024-02-05 06:00 GMT

UP Budget 2024 Live: हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को प्राप्त कर कर प्रदेश

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा उत्तर प्रदेश आर्थिक-सामाजिक विकास के हर क्षेत्र में नई ऊचाईयों को प्राप्त कर रहा है। हमने इस नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया कि उत्तर प्रदेश एक बीमारू प्रदेश है। हमने प्रदेश की जनता में, प्रदेश की मेधा में अपार सम्भावनाओं को देखा और बड़े आत्मविश्वास के साथ मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में विकासगाथा की रचना की है-हौसले दिल में जब मचलते हैं, आँधियों में चिराग जलते हैं। जैसा मैंने प्रारम्भ में कहा है, हमारी नीतियां विशेष रुप से युवा, महिला, किसान व गरीबों के उत्थान को समर्पित हैं।

2024-02-05 05:56 GMT

UP Budget 2024 Live: गन्ना किसानों का समय से हो रहा भुगतान

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को समय से भुगतान किया गया। हम दो लाख करोड़ का निर्यात कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है।

2024-02-05 05:53 GMT

UP Budget 2024 Live: आज अयोध्या की पहचान पूरे विश्व में : वित्त मंत्री

UP Budget 2024 Live: वित्त मंत्री ने कहा उत्तर प्रदेश में रामराज्य है। अयोध्या बड़ा पर्यटन का केंद्र बन गया है। अयोध्या की पहचान आज पूरे विश्व में है। सामाजिक आर्थिंक उन्नती की ओर प्रदेश अग्रसर है। समाज के सभी वर्गों के लिए योजनाएं चल रही हैं। युवा-महिलाएं और किसानों के लिए हमारी नीतियां हैं। प्रदेश में संगठित अपराध का सफाया हो चुका है। इससे निवेश को बढ़ावा मिला है। प्रदेश में 2.4 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

Tags:    

Similar News