UP Budget 2023: वित्त मंत्री का बजट भाषण रोजगार महिलाओं और किसानों पर रहा केंद्रित, मुफ्त सिलेंडर की घोषणा

Report :  Jugul Kishor
Update:2023-02-22 14:15 IST
Live Updates - Page 5
2023-02-22 06:23 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: नहरों एवं सरकारी नलकूपों से किसानों को पानी की सुविधा के लिए 900 करोड़: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि नहरों एवं सरकारी नलकूपों से किसानों को मुख्य पानी की सुविधा के लिए 900 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। नवीन राजकीय नलकूपों के निर्माण की परियोजना (नाबार्ड पोषित) के लिए 502 करोड़ रूपये एवं 569 असफल राजकीय नलकूपों के पुर्ननिर्माण के लिए 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रास्तावित है। 

2023-02-22 06:20 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: यूपी का कुल बजट 6 लाख 90 हजार 243 करोड़ 60 लाख रूपये: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेख खन्ना के मुताबिक यूपी का कुल बजट 6 लाख 90 हजार 243 करोड़ 60 लाख रूपये है। 

2023-02-22 06:16 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: सड़कों और सेतुओं के निर्माण के लिए 21159 करोड़ 62 लाख की व्यवस्था: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजनान्तर्गत 181 राजस्व ग्रामो में सड़क निर्माण किया गया। सड़कों और सेतुओं के निर्माण हेतु 21159 करोड़ 62 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। सड़कों और सेतुओं के अनुरक्षण हेतु 6209 करोड़ 50 लाख रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

2023-02-22 06:14 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: ओडीओपी एवं हस्तशिल्प को प्रोत्साहिक करने के लिए 200 करोड़ की व्यवस्था: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ओडीओपी एवं हस्तशिल्प उत्पादों के विपणन को प्रोत्साहित करने के लिए यूनिटी मॉल की स्थापना के लिये वित्तीय वर्ष 2023-2024 के बजट में 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

2023-02-22 06:11 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: कर्तव्य पालन के दौरान शहीदों के परिजनों को 17 करोड़ 96 की आर्थिक सहायत दी गयी

UP Budget Session 2023 Live Update: कर्तव्य पालन के दौरान शहीद / मृत पुलिस कर्मियों एवं उत्तर प्रदेश राज्य के मूल निवासी केन्द्रीय अर्द्ध सैन्य बलों / अन्य प्रदेशों के अर्द्ध सैन्य बलों अथवा भारतीय सेना में कार्यरत रहते हुये 73 शहीद / मृत कर्मियों के आश्रितों को 17 करोड़ 96 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गयी।

2023-02-22 06:09 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: 5021 रोजगार मेलों का आयोजन कराया गया: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 5021 रोजगार मेलों का आयोजन कराया गया। जिनके माध्यम से 7 लाख 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया।

2023-02-22 06:07 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित करने के लिए 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने बजट पढ़ते हुए कहा कि बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे के साथ डिफेन्स कॉरीडोर परियोजना के लिए 550 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ गोरखपुर में औद्योगिक गलियारा विकसित किये जाने हेतु 200 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। 

2023-02-22 06:05 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: 847 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया : वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि 847 अतिक्रमणकर्ताओं को भू-माफिया के रूप में चिन्हित किया गया है, वर्तमान में 196 भू-माफिया जेल में निरूद्ध हैं। साइबर क्राइम की रोकथाम के लिए प्रदेश के प्रत्येक परिक्षेत्र में साइबर क्राइम पुलिस थाना की स्थापना की गयी है। 

2023-02-22 06:02 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: 30287 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब तक 1.53 करोड़ से अधिक निर्माण श्रमिकों तथा 3,14,611 निर्माण स्थलों का पंजीकरण कराया जा चुका है। कामगार मृत्यु व दिव्यांगता सहायता योजना के तहत कार्यस्थल पर श्रमिक की मृत्यु की दशा में 05 लाख रुपये, स्थायी दिव्यांगता पर 04 लाख रुपये एवं आशिक दिव्यांगता पर 03 लाख रुपये की सहायता प्रदान किये जाने का प्रावधान है। श्रमिकों के बच्चों को निःशुल्क गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने हेतु प्रदेश के प्रत्येक मण्डल में एक-एक आवासीय विद्यालय की स्थापना की गयी है।प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजनान्तर्गत अब तक 6,65,977 लाभार्थियों का पंजीकरण किया जा चुका है। प्रदेश में 5021 रोजगार मेलों का आयोजन कराया गया। जिनके माध्यम से 7 लाख 29 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। प्रदेश के सर्वाधिक बाल श्रम से प्रभावित जिलों के हॉट स्पॉट को चिन्हित करते हुए 490 ग्राम पंचायतों / शहरी वॉड़ों को बालश्रम मुक्त घोषित कर नया सवेरा योजना का संचालन किया गया जिनमें 30287 बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु संचालित "मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना हेतु 100 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। असंगठित क्षेत्र के कर्मकारों हेतु संचालित "मुख्यमंत्री दुर्घटना बीमा योजना" के लिये 12 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। बाल श्रमिक विद्या योजना के तहत 2000 बच्चों को योजना से आच्छादित कर लाभ दिया जा रहा है। 

2023-02-22 05:59 GMT

UP Budget Session 2023 Live Update: दिव्यांग भरण पोषण अनुदान के लिए 1120 करोड़ रूपये: वित्त मंत्री

UP Budget Session 2023 Live Update: वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि वृद्धावस्था / किसान पेंशन योजना हेतु वित्तीय वर्ष 2023 2024 के बजट में 7248 करोड़ रूपये का बजट प्राविधान प्रस्तावित है। दिव्यांग पेंशन योजना के अन्तर्गत लगभग दिव्यांग भरण पोषण अनुदान हेतु 1120 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।कुष्ठावस्था पेंशन योजना हेतु 42 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वर्ष 35,950 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत देश में सर्वाधिक 10.33 लाख से अधिक पथ विक्रेताओं को 1190 करोड़ 49 लाख रुपये का ऋण वितरित कराते हुये उत्तर प्रदेश ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान पर रहा है।राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के फेज-03, 04 एवं फेज-05 में 81.25 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न निःशुल्क वितरित किया गया।

Tags:    

Similar News