कांग्रेस पर सीएम योगी का बड़ा हमला, बोले- इनके तो DNA में ही बंटवारा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा- सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है।

Update: 2020-10-10 14:01 GMT

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को विपक्ष की विभाजनकारी नीतियों से सावधान रहने को कहा है । उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों की सोच घटिया और इरादे खतरनाक हैं। विभाजन इनके डीएनए में है। इसी सोच के तहत इन्होंने पहले देश को बांटा और अब जाति, संप्रदाय, मजहब और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने की फिराक में हैं।

योगी आदित्यनाथ में जनता को किया विपक्ष से सावधान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि इनके लिए अपने खानदान का हित ही सर्वोपरि है, बाकी सब गौण। 15 साल तक प्रदेश की सत्ता पर काबिज रहने वाली बसपा और सपा के पास उपलब्धि के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार और अराजकता है। समय-समय पर इन दलों ने अपने हित में लोकतंत्र और संविधान का गला घोटा है। इनका विकास सिर्फ नारों और भाषणों तक सीमित रहा है।

सीएम बोले- विभाजन इनके डीएनए मेंः

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मद्देनजर वहां के मंडल, सेक्टर और बूथ के प्रमुख पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया।

ये भी पढ़ेंः दलित युवक की मौत: दिल्ली में सियासत तेज, BJP ने की एक करोड़ की मांग

विकास की असली शुरुआत तो हुए छह साल पहले

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास की असली शुरुआत तो छह साल पहले केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में भाजपा की सरकार बनने के साथ हुई। प्रधानमंत्री के ही मार्गदर्शन में वही काम उत्तर प्रदेश में हो रहा है। चैतरफा विकास के नाते भाजपा की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जनता में एक सकारात्मक भाव पैदा हुआ है। ऐसे में कोई चांस न देखकर इन दलों की नाखुशी अब हताशा में बदल चुकी है। लिहाजा वे सरकार को बदनाम करने का हर हथकंडा अपना रहे हैं। पर इनके मंसूबे कभी पूरे होने वाले नहीं।

सपा-बसपा के कार्यकाल में बिकी यूपी की गन्ना मिलें

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि देवरहवा बाबा की यह पावन धरती कभी ‘चीनी का कटोरा‘ रही है। यहां की सारी अर्थव्यवस्था गन्ने पर ही आधारित थी। उनसे पूछिए जिनके कार्यकाल में एक-एक कर मिलें बिकती गईं। उनको किन लोगों ने औने-पौने दाम पर बेच दिया। यहां की चीनी मिलों का मामला कोर्ट में है।

ये भी पढ़ेंः हाथरस पर बड़ा खुलासा: वाह री, यूपी पुलिस! सरकारी डॉक्टर को बता रहे नक्सली…

फैसला होते ही पिपराइच और मुंडेरवा की तरह देवरिया में भी आधुनिक चीनी मिलें बनेंगी। देवरिया में मेडिकल कॉलेज अगले साल से शुरू हो जाएगा। जलनिकासी की समस्या का भी स्थायी समाधान होगा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह बोले-

प्रदेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत का गौरव विश्व में बढ़ा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगी के साथ संपर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए।



विपक्ष केवल झूठ से जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि राष्ट्र के निर्माण में भाजपा के बेमिसाल नेतृत्व और संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान है। भाजपा आज जिस बुलंदी पर है,उसके आधार आप ही हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब केवल झूठ का सहारा बचा है वह जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को विपक्ष की इन कोशिशों को असफल करना होगा।

ये भी पढ़ेंः PFI पर उलझी सरकार: 10 महीने में भी नहीं लगा प्रतिबंध, आखिर क्यों?

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी कार्यकर्ताओं को उपचुनाव में विजय के संकल्प के साथ प्रत्येक बूथ पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ संपर्क व संवाद स्थापित करना चाहिए।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News