UP Election 2022 : पहले चरण के प्रचार के लिए योगी, प्रियंका, केशव, अखिलेश आज रहेंगे कहां, जानें यहां

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण चुनाव प्रचार (Election Campaign) का आज आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक पार्टियों (Political Parties) ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

Written By :  aman
Update: 2022-02-08 03:39 GMT

up election 2022 

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) के पहले चरण चुनाव प्रचार (Election Campaign) का आज आखिरी दिन है। सभी राजनीतिक पार्टियों (Political Parties) ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। जैसे-जैसे मतदान (voting) के दिन करीब आ रहे हैं, सभी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी क्रम में जानते हैं आज यानी मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कौन से नेता कहां चुनाव प्रचार करेंगे।

सबसे पहले बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की। पीएम मोदी मंगलवार को वर्चुअली (virtually) 'जन चौपाल' (Jan Choupal) के जरिए संभल, रामपुर और बदायूं के मतदाताओं (voters) को संबोधित करेंगे। पीएम का यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से आयोजित होगा। बता दें, कि इन तीनों जिलों में विधानसभा की कुल 15 सीटें हैं। पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के लिए 150 से अधिक जगहों पर एलईडी स्क्रीन (Led Screen) लगाई गई है। गौरतलब है, कि प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले इस तरह के चार कार्यक्रमों को संबोधित कर चुके हैं। 

शाह सहित बीजेपी के तमाम बड़े चेहरे लखनऊ में

वहीं, आज बीजेपी के स्टार प्रचारक केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लखनऊ में होंगे। शाह यहां बीजेपी का घोषणा पत्र जारी करेंगे। पार्टी ने इसे 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' का नाम दिया है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सीएम योगी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे। साथ ही, उत्तर प्रदेश चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह इसी कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।

योगी आज यहां होंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी मंगलवार को मुरादाबाद, अमरोहा, गौतमबुद्धनगर तथा गाजियाबाद में आयोजित चुनावी कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे।

प्रियंका गांधी भी आज करेंगी डोर टू डोर प्रचार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज 8 फरवरी को मथुरा, हस्तिनापुर, और खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए डोर टू डोर प्रचार करेंगी।

केशव का तूफानी कार्यक्रम

केशव प्रसाद मौर्य आज यानी 08 फरवरी 2022 को मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा संख्या-16 में महर्षि सुखदेव इंटर कॉलेज में दोपहर 1 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद वो मेरठ

के सिवालखास विधानसभा संख्या- 43 के लिए वीर मत पब्लिक स्कूल में दोपहर 2 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। केशव आज गाजियाबाद के साहिबाबाद विधानसभा संख्या -55 में गज्जी भाटी द्वार इलाके में दोपहर 3:30 बजे कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

अखिलेश-ममता का प्रेस कॉन्फ्रेंस

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को लखनऊ पहुंची हैं। आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ ममता प्रेस कांफ्रेंस करेंगी। जिसके बाद वो वर्चुअल रैली को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वाराणसी के लिए रवाना होंगी।

मायावती आज पंजाब में

बसपा सुप्रीमो मायावती आज मंगलवार को पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगी। वो नवांशहर की दाना मंडी में अकाली दल-बसपा की संयुक्त चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। यूपी में कार्यक्रम नहीं है

गौरतलब है, कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 11 जिलों की 58 सीटों पर 10 फरवरी 2022 को मतदान होने हैं। इस चरण में कुल 623 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

Tags:    

Similar News