UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 9
2024-06-04 05:34 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुलतानपुर में मेनका गांधी 8783 वोटों से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद 8783 मतों से आगे हो गये हैं। भाजपा उम्मीदवार मेनका गांधी लगातार पीछे चल रही हैं।

2024-06-04 05:31 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: इलाहाबाद में बीजेपी प्रत्याशी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी 528 मतों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार उज्जवल रमण सिंह पीछे हो गये हैं। 

2024-06-04 05:29 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलीगढ़ में भाजपा प्रत्याशी 8816 वोट से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा के सतीश गौतम 8816 वोट से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी सतीश गौतम को 80097 वोट, सपा प्रत्य़ाशी चौधरी बिजेन्द्र सिंह को 71281 मत और बसपा प्रत्याशी हितेंद्र बंटी को 17526 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 05:25 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बलिया में सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बलिया में सपा के प्रत्याशी सनातन पांडेय अभी तक 6986 मतों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर सनातन पांडेय को 16481 वोट मिले हैं। बीजेपी के प्रत्याशी नीरज शेखर को 9495 वोट मिले हैं, जबकि बीएसपी के लल्लन सिंह यादव को 3,702 वोटों मिले हैं। 

2024-06-04 05:03 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुलतानपुर में मेनका गांधी 6309 मतों पीछे चल रही हैं

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सुलतानपुर लोकसभा सीट पर सपा के राम भुआल निषाद भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी से 6309 मतों से आगे चल रही हैं। 

सपा 47808

भाजपा 41499

बसपा 17012


2024-06-04 04:59 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मिर्जापुर में सपा प्रत्याशी 1749 मतों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के रमेश चंद्र बिंद 1749 मतों से आगे। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चल रही पीछे। 

2024-06-04 04:54 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: इंडिया गठबंधन यूपी में 36 सीटों पर आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में इंडिया और एनडीए गठबंधन में कांटे की टक्कर है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का इंडिया गठबंधन 36 सीटों पर आगे है। वहीं, दूसरी ओर एनडीए गठबंधन 42 सीटों पर आगे है चल रहा है। 

 

2024-06-04 04:51 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मिर्जापुर में अनुप्रिया पटेल 958 वोटों से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मिर्जापुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रमेश चंद्र बिंद 958 मतों से आगे चल रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल चल रही पीछे। 

2024-06-04 04:48 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी में नरेंद्र मोदी 9066 वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी में लगभग 95 हजार वोटों की गिनती पूरी हो गयी है। वाराणसी लोकसभा सीट से पीएम मोदी ने शुरूआती रूझानों में बढ़त बना ली है। पीएम नरेंद्र मोदी 9066 वोटों से आगे चल रहे हैं। पीएम नरेंद्र मोदी को 48085 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय को मिले हैं 39019 वोट मिले हैं। बसपा के अतहर जमाल लारी को मिले 3810 वोट और नोटा को भी 679 मिले हैं। 

2024-06-04 04:45 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: काशी हम जीतेंगे: अजय राय

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी से कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय ने कहा, मैंने कल भी बताया था कि एग्जिट पोल मनगढ़ंत है, लोगों को गुमराह करने और मानसिक दबाव बनाने के लिए दिखाया गया था। हम जमीनी हकीकत से जुड़े हुए हैं, मैंने कहा था कि INDIA गठबंधन नतीजे देगा और नतीजा सबके सामने आ रहा है। देश में INDIA गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। काशी भी हम लोग जीतेंगे।"

Tags:    

Similar News