UP Lok Sabha Election Result 2024: यूपी में INDIA 43 और NDA 36 पर विजयी

Report :  Jugul Kishor
Update:2024-06-04 18:00 IST
Live Updates - Page 10
2024-06-04 04:42 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी में सपा 40 सीट और INDIA गठबंधन 36 सीट पर आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: चुनाव आयोग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी 40 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, समाजवादी पार्टी 29 सीट, कांग्रेस सात सीट और राष्ट्रीय लोक दल दो सीटों पर आगे चल रही है। 

2024-06-04 04:38 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सीएम योगी के गढ़ में बीजेपी ने बनाई बढ़त

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर क्षेत्र की ज्‍यादातर सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। गोरखपुर में भाजपा प्रत्‍याशी रविकिशन सपा की काजल निषाद से करीब 10 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं बांसगांव, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीर नगर, बस्‍ती और महाराजगंज सीट पर भाजपा के प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 04:35 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मुरादाबाद में रूचि वीरा सिंह 16495 से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: मुरादाबाद में सपा प्रत्याशी रूचि वीरा 16495 वोटों से आगे चल रही हैं। भाजपा के दिवंगत कुँवर सर्वेश सिंह पीछे चल रहे हैं। 

सपा को 35317 वोट मिले हैं।

भाजपा प्रत्याशी को 18822 वोट मिले हैं। 

2024-06-04 04:32 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बुलंदशहर में बीजेपी प्रत्याशी 18 हजार वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: यूपी के बुलंदशहर में चौथे चक्र की मतगणना में भाजपा के डॉ. भोला सिंह 18 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। चौथे चक्र की काउंटिंग में भाजपा के लोक सभा प्रत्याशी डा.भोला सिंह 18749 मतों से इंडी गठबंधन प्रत्याशी शिवराम बाल्मिकी से आगे चल रहे है। भाजपा प्रत्याशी डॉ भोला सिंह को दूसरे चरण की काउंटिंग में 33189 मत मिले, जब की इंडी गठबंधन प्रत्याशी शिवराम वाल्मीकि को 14440 मत प्राप्त हुए।

2024-06-04 04:30 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कन्नौज में अखिलेश यादव 17000 वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: कन्नौज में अखिलेश यादव लगातार बढ़त बनाये हुए हैं। अखिलेश यादव बीजेपी प्रत्याशी सुब्रत पाठक से 17,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 04:26 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी से पीएम मोदी आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी आगे हो गये हैं। अभी तक कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय आगे चल रहे थे। 

2024-06-04 04:24 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में स्मृति ईरानी 5257 वोटों से पीछे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा को शुरूआती रूझानों में 18606 वोट मिले हैं। स्मृति ईरानी को 13389 वोट मिले हैं।  पांच विधानसभाओं की मतगणना के बाद 5227 वोट से किशोरी लाल शर्मा आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 04:22 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आंवला में सपा प्रत्याशी 9132 वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: आवलां लोकसभा से से सातवें राउंड में 9132 वोटों से समाजवादी प्रत्यासी नीरज मौर्य आगे चल रहे हैं।

सपा - नीरज मौर्य को मिले वोट 54979

बीजेपी - धर्मेन्द्र कश्यप को मिले 45847

बीएसपी - आबिद अली को मिले 5943 वोट

2024-06-04 04:18 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फिरोजाबाद में आठवें राउंड में अक्षय यादव आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: फिरोजाबाद में आठवें राउंड में अक्षय यादव (INDIA) को 50540, विश्वदीप सिंह (NDA) को 42281 और चौधरी बशीर (BSP) को 8248 वोट मिले हैं। इस सीट पर सपा 8259 वोटों से आगे चल रही है। 

2024-06-04 04:16 GMT

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बरेली में बीजेपी प्रत्याशी छत्रपाल गंगवार 1831 वोटों से आगे

UP Lok Sabha Election Result 2024 Live: बरेली से चौथे राउंड में भाजपा के छत्रपाल गंगवार 1831 वोटो से आगे चल रहे हैं। उनको कुल 24827 वोट मिले हैं। सपा के प्रवीन एरन को  22996 वोट मिले हैं।

Tags:    

Similar News