UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अर्चना वर्मा के सपा से भाजपा में शामिल होने की क्या है खास वजह

UP Nikay Chunav 2023: शाहजहांपुर से सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा नें भारतीय जनता पार्टी का हांथ थाम लिया है। उनके साथ-साथ सपा के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Update: 2023-04-23 18:33 GMT
samajwadi party shahjahanpur mayor candidate archana verma join bjp (Photo-Social Media)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। शाहजहांपुर से सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा नें भारतीय जनता पार्टी का हांथ थाम लिया है। उनके साथ-साथ सपा के कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले भाजपा के इस सेंधमारी से सपा को काफी नुकसान हो सकता है।

सपा ने लिस्ट जारी कर बनाया था महापौर प्रत्याशी

सपा ने पूर्व मंत्र राममूर्ति वर्मा की बहू अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से मेयर प्रत्याशी बनाया था। इसके लिए सपा द्वारा बाकायदा लिस्ट भी जारी की गई थी। लेकिन एन मौके पर अर्चना ने पार्टी बदल कर अखिलेश यादव को बड़ा झटका दिया है। रविवार को लखनऊ स्थित बीजेपी के प्रदेश कार्यालय पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में अर्चना ने सदस्या ग्रहण की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने पटका पहनाया।

भाजपा अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से बना सकती है मेयर उम्मीदवार

माना जा रहा है कि भाजपा अर्चना वर्मा को शाहजहांपुर से मेयर प्रत्याशी बना सकती है। 23 अप्रैल को ही महापौर की लिस्ट जारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। गौरतलब है कि शाहजहांपुर में पहली दफा नगर निगम के चुनाव होने जा रहे हैं। सपा प्रत्याशी अर्चना को भाजपा में सम्मिलित होने के पीछे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना की भूमिका बतायी जा रही है। अर्चना वर्मा ने जब भाजपा की सदस्याता ली उस समय भी मंत्री सुरेश खन्ना और जेपीएस राठौर मौजूद थे।

अर्चना पार्टी के रवैये खुश नहीं थीं-उपमुख्यमंत्री

सपथ ग्रहण कराने के बाद डीसीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद भी अर्चना सपा के रवैये खुश नहीं थीं। वो लगातार अपने दुख को महसूस कर रही थीं। सपा सरकार में महिलाओं पर हुए उत्पीड़न से पीड़ित थीं। उन्होने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर उन्हे सदस्यता दिलाई गई है।

Tags:    

Similar News