UP Nikay Chunav 2022: निकाय चुनाव में कई माननीयों के परिवार हो जाएंगे बेरोजगार!

UP Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव के लिए नगर निगम में महापौर की 17 सीट के आरक्षण की घोषणा नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कर दी है। इस निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीट के आरक्षण में 8 सीट सामान्य और 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

Report :  Prashant Dixit
Update: 2022-12-06 00:36 GMT

मंत्री नंदगोपाल गुप्ता और पत्नी अभिलाषा नंदी प्रयागराज मेयर (सोशल मीडिया)

UP Nikay Chunav 2022: यूपी निकाय चुनाव के लिए नगर निगम में महापौर की 17 सीट के आरक्षण की घोषणा नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कर दी है। इस निकाय चुनाव में महापौर की 17 सीट के आरक्षण में 8 सीट सामान्य और 3 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। तो वहीं अनुसूचित जाति के लिए 2 सीट और पिछड़ा वर्ग के लिए 4 सीट का रिजर्व की गई है। इस बार आरक्षण लिस्ट में कई जगह मेयर पद का आरक्षण बदल जानें से कई दिग्गज इस बार चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। तो वहीं शाहजहापुर में पहली बार मेयर पद के लिए वोट डालें जाएंगे।

नगर निगम का आरक्षण 2022

लखनऊ - अनारक्षित

कानपुर - अनरक्षित

गोरखपुर - अनारक्षित

वाराणसी - अनारक्षित

बरेली - अनारक्षित

शाहजहांपुर - अनारक्षित

गाजियाबाद - अनारक्षित

फिरोजाबाद - अनारक्षित

आगरा - अनुसूचित जाति महिला

झांसी अनुसूचित जाति

मथुरा-वृंदावन - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

अलीगढ़ - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

मेरठ - अन्य पिछड़ा वर्ग

प्रयागराज - अन्य पिछड़ा वर्ग

अयोध्या - महिला

सहारनपुर - महिला

मुरादाबाद - महिला

नगर निगम का आरक्षण 2017

मुरादाबाद - अनारक्षित

बरेली। - अनारक्षित

अलीगढ़ - अनारक्षित

आगरा - अनारक्षित

अयोध्या - अनारक्षित

प्रयागराज - अनारक्षित

झांसी - अनारक्षित

मेरठ - अनुसूचित जाति महिला

मथुरा वृंदावन - अनुसूचित जाति

फिरोजाबाद - अन्य पिछड़ा वर्ग महिला

सहारनपुर - अन्य पिछड़ा वर्ग

गोरखपुर - अन्य पिछड़ा वर्ग

वाराणसी - अन्य पिछड़ा वर्ग

गाजियाबाद - महिला

कानपुर - महिला

लखनऊ - महिला

नगर निकाय चुनाव 2017 का हाल

1 - आगरा - नवीन जैन (BJP)

2 - कानपुर नगर - प्रमिला पांडेय (BJP)

3 - झांसी - रामतीर्थ सिंहल (BJP)

4 - वाराणसी - मृदुला जयसवाल (BJP)

5 - प्रयागराज - अभिलाषा गुप्ता नंदी (BJP)

6 - गोरखपुर - सीताराम जायसवाल (BJP)

7 - लखनऊ - संयुक्ता भाटिया (BJP)

8 - मथुरा वृंदावन - डॉ मुकेश आर्य (BJP)

9 - फिरोजाबाद - नूतन राठौर (BJP)

10 - गाजियाबाद - आशा शर्मा (BJP)

11 -  सहारनपुर - संजीव वालिया (BJP)

12 - मेरठ - सुनीता वर्मा (BSP)

13 - बरेली - उमेश गौतम (BJP)

14 - मुरादाबाद - विनोद अग्रवाल (BJP)

15 - अलीगढ़ - फुरकान (BSP)

16 - अयोध्या - ऋषिकेश उपाध्याय (BJP)

यह दिग्गज नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

इस बार नगर निगम चुनाव में महापौर पद का कई जगह आरक्षण बदला और जिस कारण कई दिग्गज चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन में पहला नाम योगी सरकार में मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी की पत्नी प्रयागराज नगर निगम से मेयर अभिलाषा नंदी का है। वह लगातार दूसरी बार महापौर थी। इस बार प्रयागराज सीट ओबीसी के लिए आरक्षित होने से नंदी परिवार को झटका लगा है। तो वहीं अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी फिर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। लेकिन अयोध्या महापौर सीट महिला के लिए आरक्षित होने से ऋषिकेश उपाध्याय खुद चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

यह दिग्गज भी नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

झांसी के महापौर रामतीर्थ सिंघल भी दोबारा महापौर का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। आपको बता दें, नगर निकाय चुनाव 2017 में झांसी महापौर का पद अनारक्षित था। लेकिन इस बार झांसी महापौर का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने से सिंघल परिवार दौड़ से बाहर हो गया हैं। तो वहीं आगरा के महापौर नवीन जैन भी इस बार मेयर पद की रेस में थें। आपको बता दें, नगर निकाय चुनाव 2017 में आगरा महापौर का पद अनारक्षित था। इस बार आगरा महापौर सीट अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित होने से नवीन जैन के परिवार को भी झटका लगा है।

Tags:    

Similar News