UP Nikay Chunav 2023: BJP ने निकाय चुनाव से पहले की बड़ी कार्रवाई, उन्नाव के इन नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा गर्म है। इस समय कई नेता टिकट न मिलने के चलते नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी उन्नाव जनपद में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है।

Update:2023-04-30 14:54 IST
यूपी निकाय चुनाव ( न्यूजट्रैक)

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर सियासी पारा गर्म है। इस समय कई नेता टिकट न मिलने के चलते नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी उन्नाव जनपद में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है। बीजेपी ने निकाय चुनाव में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ उतरे बागी उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ने वाले 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर बागी हुए उम्मीदवारों पर कार्रवाई की गई है।

उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार ने लेटर जारी करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देशनुसार नगर निकाय चुनाव 2023 में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में स्वयं व पत्नी को लड़ा रहे 6 पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के निष्काषित किया जाता है। जिन नेताओं का पार्टी से निष्काषित किया गया हैं। उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

इन 6 नेताओं कों पार्टी से किया गया निष्कासित

- रामजी गुप्ती (जिला मंत्री भाजपा उन्नाव)
- सौरभ बाजपेयी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवध
- कंचन गुप्ता (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सफीपुर)
- दिलीप लश्करी (क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा अवधो)
- संदीप पांडेय (जिला सह संयोजक NGO प्रकोष्ठ उन्नाव)
- राजरानी लोधी (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बदरका)

बता दें कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव आने वाले 4 मई और 11 मई को होंगे। निकाय चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 13 मई को होगी। बताते चलें कि पहले चरण के लिए 7 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। बाकी जगहों पर 11 मई को वोट डाले जाएंगे। सभी की गिनती एक साथ होगी।

Tags:    

Similar News