UP Nikay Chunav 2023: सहारनपुर में निकाय चुनाव को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम

UP Nikay Chunav 2023: पहले चरण में 4 मई को निकाय चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव को जीतने के लिए दबंग प्रत्याशी धन बल के साथ साथ हथियारों का प्रयोग करके माहौल को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। वोटरों में दहशत फैलाने, उन्हें धमकाने के लिए भारी मात्रा में हथियार खरीदे जा रहे हैं। ये हथियार कहीं और नहीं बल्कि सहारनपुर के सरसावा इलाके में ही बनाये जा रहे थे।

Update: 2023-04-28 19:39 GMT
UP Nikay Chunav 2023 in Saharanpur two arrested

UP Nikay Chunav 2023: पश्चिमी यूपी में 4 मई को होने वाले प्रथम चरण के निकाय चुनाव को दहलाने की साज़िश को सहारनपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। निकाय चुनाव में दहशत फैलाने और चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से बनाये जा रहे हथियारों की एक बड़ी खेप पुलिस ने जब्त की है। इसके अलावा पुलिस ने हथियारों के साथ साथ 3 लोगों को गिरफ्तार भी किया है जो निकाय चुनाव के लिए मिले हथियारों के ऑर्डर को पूरा कर रहे थे।

पहले चरण में 4 मई को निकाय चुनाव होना है। ऐसे में चुनाव को जीतने के लिए दबंग प्रत्याशी धन बल के साथ साथ हथियारों का प्रयोग करके माहौल को अपने पक्ष में करना चाहते हैं। वोटरों में दहशत फैलाने, उन्हें धमकाने के लिए भारी मात्रा में हथियार खरीदे जा रहे हैं। ये हथियार कहीं और नहीं बल्कि सहारनपुर के सरसावा इलाके में ही बनाये जा रहे थे।

सूचना पर जंगल में पहुंची थी पुलिस

देर रात पुलिस को सूचना मिलती है कि जंगलों में हथियार बन रहे हैं। इसी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है तो हैरान रह जाती है कि कैसे 5 लोग मिलकर जंगल में हथियार बना रहे हैं। मौके पर ही कई तरह के तमंचे, मस्कट, बंदूक व कारतूस रखे हुए थे। कुछ को बना लिया गया था, कुछ को बनाना अभी बाकी था। पुलिस को आता देखकर 2 लोग मौके से फरार हो गये लेकिन तीन लोग जिनका नाम आमिर खुशनूद और रोहित है। उनको गिरफ्तार कर लिया जाता है। पुलिस जब उनसे पूछताछ करती है तो हैरान कर देने वाला सच सामने आता है।

आरोपियों का कुबूलनामा

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि निकाय चुनाव के लिए उन्हें पश्चिमी यूपी के अलग अलग जिलों से हथियार बनाने का ऑर्डर मिला था। वो लोग देसी तमंचे, कारतूस व बंदूकें बना रहे थे जिनका प्रयोग निकाय चुनाव में गड़बड़ी करना था। एक तमंचे को 7 से 8 हज़ार तक बेचा जा रहा था जबकि मस्कट बंदूक 14 से 15 हज़ार में बिक रही थी। इसके अलावा काफी मात्रा में हथियार बेचे भी जा चुके हैं और कई ऑर्डर अभी पेंडिंग में भी हैं।

सहारनपुर के एसएसपी ने दी जानकारी

सहारनपुर के एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा बताया है कि निकाय चुनाव के लिए हथियार तैयार किये जा रहे थे। आरोपियों पर पूर्व में भी मुकदमे दर्ज हैं और लंबे समय से ये लोग इस धंधे से जुड़े थे। इन लोगों ने जिन-जिन जिलों में हथियार बेचे हैं, उन जिलों को सूचित कर दिया गया है। इसके अलावा किन-किन लोगों ने इनसे हथियार खरीदे उनकी गिरफ्तारी के लिए भी टीम लगा दी गई है। गिरोह के दो सदस्य अभी फरार है उन्हें भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा। साथ ही गुड़ वर्क करने वाली टीम को 25 हज़ार का नकद ईनाम दिया जा रहा है।

Tags:    

Similar News