UP Politics: RLD प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा किसानों विरोधी है बीजेपी सरकार

UP Politics: उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। जबकि पेराई सत्र समाप्त होने वाला है। राष्ट्रीय लोकदल इस सन्दर्भ में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित किसान संदेश अभियान पत्र के माध्यम से लगभग 1 माह से अभियान चला रहा है।

Written By :  Anant kumar shukla
Update: 2023-01-17 13:04 GMT

RLD State President Ramashish Rai

UP Politics: राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने आज पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि वर्तमान समय में केंद्र और प्रदेश में चल रही सरकारें किसान विरोधी सिद्ध हो चुकी हैं। दिल्ली बार्डर पर लगभग 1 वर्ष अनवरत चलते रहे। किसान आन्दोलन और उस आन्दोलन में लगभग साढ़े सात सौ किसानों के शहीद होने पर भी आज तक एमएसपी पर कोई भी कानून नहीं बना।

अभी तक गन्ना मुल्य निर्धारित नहीं

उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने अब तक गन्ना मूल्य घोषित नहीं किया है। जबकि पेराई सत्र समाप्त होने वाला है। राष्ट्रीय लोकदल इस सन्दर्भ में पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री को संबोधित किसान संदेश अभियान पत्र के माध्यम से लगभग 1 माह से अभियान चला रहा है। फिर भी प्रदेश सरकार इस पर कोई संज्ञान नहीं ले रही है।

लॉलीपॉप दिखा रही सरकार

रामाशीष राय ने कहा कि किसानों को विगत 8 वर्ष से प्रधानमंत्री के द्वारा आय दुगुनी करने का लॉलीपॉप दिखाया जा रहा है। मंदिर मस्जिद, भारत पाकिस्तान, श्मशान कब्रिस्तान के नाम पर किसानों तथा आम जनता का बहला फुसलाकर वोटो का ध्रुवीकरण किया जा रहा है।

प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश में पुनः इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर रहे हैं। इसे डबल इंजन की संज्ञा दे रहे हैं। जिस प्रदेश में कानून व्यवस्था इतनी खराब है, जहां बस रूकवाकर छात्रा को गोली मार दी जाय, अपराधी भाग जाते हैं, बड़े व्यापारियों और पेट्रोल पम्पों पर खुलेआम लूट की घटनाएं हो रही हों वहां निवेशक कैसे आएंगे।

युवा बेरोजगार

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री अपने वक्तव्य में केवल भविष्य के आंकडे़ प्रस्तुत करके देश के युवाओं और बेरोजगारों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। वे युवाओं के रोजगार के बारे में कुछ नहीं बोलते।

RLD चलागा एक सप्ताह का जनसम्पर्क अभियान

राष्ट्रीय लोकदल चौधरी अजित सिंह की जयन्ती 12 फरवरी से 1 सप्ताह तक सरकार की अब तक की कारगुजारियों, असफलताओं और गलत नीतियों को लेकर घर-घर और गांव-गांव में जनसम्पर्क एवं जनसंवाद कार्यक्रम। आज राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश पदाधिकारियों तथा अवध क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ संठनात्मक एवं सदस्यता से सम्बन्धित विचार विमर्श किया गया।


आरएलडी ने इनको दी प्रमुख जिम्मेदारी

राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रवीण कुमार सिंह को राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, विजय कुमार श्रीवास्तव को राष्ट्रीय सचिव, चंदन चौहान (विधायक) को युवा राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके अलावा आरएलडी के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने सदस्यता अभियान के प्रभारी सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी को प्रदेश मीडिया प्रभारी के दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपी है।

Tags:    

Similar News