Hardoi News: होली पर परिवहन विभाग दिल्ली और लखनऊ के लिये चलाएगा 73 अतिरिक्त बसें

Hardoi News: होली पर दिल्ली व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो सकेगा। हरदोई प्रदेश परिवहन डिपो तीन से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 73 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी इन दोनों रूट पर 80 बसें चल रहीं हैं।

Report :  Pulkit Sharma
Update: 2023-03-03 07:02 GMT

Hardoi News: होली पर दिल्ली व लखनऊ जाने वाले मुसाफिरों का सफर आसान हो सकेगा। हरदोई प्रदेश परिवहन डिपो तीन से 12 मार्च तक दोनों रूटों पर 73 अतिरिक्त बसें चलाएगा। अभी इन दोनों रूट पर 80 बसें चल रहीं हैं। जिला मुख्यालय के अलावा छह बड़े कस्बों से दिल्ली जाने के लिए बसें मिलेंगी। अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां भी निरस्त कर दी गई हैं। जनपद के अधिकांश लोग दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में काम करने के लिए जाते हैं।

बसों की संख्या बढ़ाई गई

होली पर लोगों के घर वापस आने के कारण यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टेशन पर बढ़ने लगी है। इस बार होली पर घर आने वाले लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। परिवहन निगम ने दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूटों पर बसों की संख्या बढ़ाई है। ज्यादातर यात्री इन्हीं मार्गों से अपने घरों को आते हैं। तीन से 12 मार्च तक प्रयागराज, बरेली, शाहजहांपुर, कन्नौज, सीतापुर आदि मार्गों पर नियमित रूप से बसें चलेंगी। यात्री बढ़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। स्थानीय रूटों शाहाबाद, बिलग्राम, सांडी, पिहानी सहित अन्य रूटों पर भी बसें नियमित चलेंगी। शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू होगा।

इस तरह होंगी संचालित

रोडवेज प्रशासन दिल्ली मार्ग पर 60 अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। जो विभिन्न डिपो से चलेंगी। इसके अलावा 13 राजधानी बसों का भी शुक्रवार से संचालन शुरू हो जाएगा। जो लखनऊ से दिल्ली तक जाएंगी। इसके अतिरिक्त कानपुर और लखनऊ मार्ग पर भी एक दर्जन अतिरिक्त बसों के संचालन की योजना तैयार की गई है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या संबंधित मार्ग पर बढ़ा दी जाएगी। क्षेत्रीय प्रबंधक परिवहन अपराजित श्रीवास्तव ने बताया की होली को देखते हुए दिल्ली रूट पर शुक्रवार से अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। राजधानी बसों भी शुक्रवार से शुरू होंगी। त्योहार पर यात्रियों की संख्या के आधार पर अन्य मार्गों पर भी अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

Tags:    

Similar News