Cold In UP: कड़ाके की ठंड व शीत लहर से कराह रहा हर तबका, प्रशासन ने किया चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

Cold In UP: कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। तापमान में लगातार गिरावट आने से हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। कड़ाके की ठंड से आम जनमानस परेशान है।

Report :  Umesh Singh
Update: 2023-01-10 15:36 GMT

ठंड में अलाव के पास बैठे लोग

Cold In UP: कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल हैं। पाला पडऩे से ठंड में और भी इजाफा हो रहा है। सुबह के समय चल रही सर्द हवाओं से मौसम में ठंडक बढ़ते जा रही है। तापमान में लगातार गिरावट आने से हाड़ कंपाती ठंड पड़ रही है। कोहरे ने हाईवे पर वाहनों की रफ्तार कम कर दी। कड़ाके की ठंड एवं गलन से आम जनमानस परेशान है। हर कोई ठंड से बचने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

क्षेत्र में अलाव की नहीं किया व्यवस्था

जिला मुख्यालय के समीपवर्ती गांवों सहित आस पास के क्षेत्र में कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं किया है। गांवों में पुआल आदि जला किसी तरह काम चला रहे हैं। सरकारी अलाव का प्रबंध अभी तक नहीं हो सका है। ठंड एवं गलन से हर तबका कराह रहा है। जबकि जिला प्रशासन द्वारा आम लोगों को ठंड से बचाव के लिए ग्राम्यांचलों में अलाव जलवाने के लिए निर्देशित किया गया है लेकिन जिला प्रशासन के निर्देशों का ग्राम्यांचलों में धज्जियां उड़ाई जा रही है और ठंड से बचाव को लेकर जनप्रतिनिधियों द्वारा कोई खास व्यवस्था नही की गयी है।

सड़कों पर लोगों का आवाजाही कमी

बीते कई दिनों से बढ़े सर्द ने खासकर छोटे बच्चे व बुजुर्ग को घरों में ही दुबके रहे के लिए मजबूर कर दिया। सड़कों पर लोगों का आवाजाही कम ही देखने को मिल रहा है। बीते कई दिनों से लोग शीत लहर बेहाल हो गए है। । ठंडी हवा से सबसे बुरा हाल राहगीर व मुसाफिरों का रहा। ऐसे में संपन्न घरों के लोगों ने जहां हीटर.ब्लोवर का सहारा लिया। ठंड का कहर लगातार जारी है।

आज दिन भर ठंड हवा से रहा मौसम सर्द

मंगलवार को दोपहर के समय धूप जरूर हुई लेकिन धूप का कोई असर नहीं दिखा। गलन और ठंड धूप पर भारी पड़ गया। मंगलवार को दिन भर ठंड हवा से मौसम सर्द रहा। वहीं शाम ढलते ही ठंडऔर तेज हो गई। जनवरी के पहले सप्ताह से ही शुरू हुई शीतलहर का सितम जारी रहा। घने कोहरे और बर्फीली हवाओं के चलते मुख्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रहती है। कोहरे के असर से आम जन.जीवन को प्रभावित करने के साथ ही फसलों को भी प्रभावित कर रहा है।

दोपहिया वाहनों को शीतलहर के कारण हो रही कठिनाई

दोपहिया वाहनों पर यात्रा कर रहे यात्रियों के शीतलहर के कारण काफी कठिनाई का सामना कर रहे हैं। बर्फीली हवाओं से पैदल गुजरने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। मंगलवार को लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। हवाओं के कारण लोगों को आग के पास ही दिन गुजारना पड़ा। आसमान में धुंध छाने से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों की दिक्कतें भी बढऩे लगी हैं। बढ़ती ठंड के कारण सड़कों पर भी लोगों की आवाजाही कम दिखाई दी। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

Lakhimpur Kheri: प्रशासन ने किया चौराहों पर अलाव की व्यवस्था ठंड से बचने की किए इंतजाम

यूपी में शीतलहर का प्रकोप शीतलहर के प्रकोप के चलते लखीमपुर खीरी में कक्षा 1 से 12:00 तक सभी स्कूल शासनादेश के बाद 14 जनवरी तक बंद रहेंगे जनवरी महीने की शुरुआत होने के साथ ही अब तक ठंड का प्रकोप जारी है। आपको बता दें लगातार बढ़ती ठंड के बीच गोला नगर पालिका द्वारा चौराहे व अन्य स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था कराई गई है लेकिन गोला तहसील प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में अलाव की कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के बीच लोगों की निगाहें प्रशासन पर जा टिकी।

नगर पालिका ने 15 स्थानों पर की अलाव की व्यवस्था

वहीं, मंगलवार को आंशिक धूप निकलने से लोगों ने कुछ राहत महसूस की बांकेगंज में ग्राम पंचायत ग्रंथ नंबर 10 लेखपाल भूपेंद्र वर्मा ने बताया कि तहसीलदार केवल स्टेट बैंक के सामने ही अलाव जलाने की व्यवस्था है हालांकि गोला गोकरननाथ में नगर पालिका प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था दो रैन बसेरा नीलकंठ रिकोड़ी गिरी मार्ग नानक चौकी विद्युत केंद्र शिवम कंपलेक्स नीलकंठ होटल सदर चौराहा विकास चौराहा सहित 15 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है।

आपको बताते चलें गौरतलब है कि तहसील गोला के बांकेगंज और भिजवा में चौक चौराहे पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग रद्दी कागज और फलों की बेटियों को जलाकर ठंड भगाने का प्रयास कर रहे हैं। कड़ाके की ठंड के बीच लोग घरों में ही दुबकने लगे हैं। सुबह शाम ज्यादा ठंड पड़ने के कारण अति आवश्यक कार्य से ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। बांकेगंज में बाहर से आने वाले लोग टैंपो स्टैंड के पास होटलों पर आग से अपने शरीर को गर्म करते नजर आ रहे हैं।

जिले में लगातार तापमान में गिरावट

बता दें कि जिले में लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दोपहर में तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस मापा जा रहा है। ठंड के अधिक होने के कारण बुजुर्गों और बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। हालत है कि शाम ढलते ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगता है।

Tags:    

Similar News