Mirzapur News: सपा ने मनाई फूलन देवी का 20वीं पूण्यतिथि, दी श्रद्धांजलि

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट भवन पर फूलन देवी की 20वीं पूण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Ashiki
Update: 2021-07-25 15:30 GMT

समाजवादी पार्टी ने मनाई फूलन देवी की 20वीं पूण्यतिथि

मीरजापुर: समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहियाट्रस्ट भवन पर फूलन देवी की 20वीं पूण्यतिथि बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर आयोजित विचार गोष्ठी में पार्टी के नेताओं व पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सांसद फूलन देवी को सियासत में पूर्व रक्षा मंत्री व पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव लेकर आये थे, फूलन देवी को 1996 में मीरजापुर से समाजवादी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ाया और संसद भेजा था।

फूलन देवी मल्लाह समुदाय से आती थीं, हालांकि 2001 में फूलन देवी को दिल्ली के निवास के गेट पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि फूलन देवी निषाद समुदाय से थी। सपा ने हमेशा सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़ों का समर्थन किया है। हमने हमेशा अनुसूचित जाति और अन्य पिछड़ी जातियों की मदद की है।


जिन्होंने सामाजिक अत्याचारों का सामना किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी को भी अन्याय का सामना करना पड़ा, हमारी पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास करती है और इसलिए हम हमेशा उन लोगों का समर्थन और मदद करते हैं जो समाज में पीड़ा के शिकार रहे है। चौधरी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पीड़ितों की मदद के लिए हमेशा आप लोग खड़े रहे। फूलन देवी को सच्ची श्रद्वांजलि तभी होगी जब दबे कुचलो लोगों की मदद करेंगे।


इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री कैलाशनाथ चैरसिया, मुन्नी यादव, सुरेन्द्र सिंह पटेल, श्रीराम भारती, अशोक यादव, अभय यादव, रोहित शुक्ला 'लल्लू', रामगोपाल बिन्द, शैलेष पटेल, संजय यादव, जवाहर लाल मौर्या, सुनील पाण्डेय, डा. विनोद बिन्द, अतीक खां, इलियास खां, मनोरमा मिश्रा, आशा गौतम, प्रिया सोनकर, संग्राम बिन्द, जैनेन्द्र सिंह, शहनवाज खां, भूपनारायण यादव, कन्हैया यादव, संजय चैरसिया, राकेश यादव, हिन्छलाल बिन्द, ताबीर शौकत, शराफल उल्ला, रत्नेश श्रीवास्तव, जुम्मन खां, रामजी यादव, अविनाथ बिन्द, श्याममोहन यादव, पंकज पटेल, गिरधारी पटेल, अरूण पटेल, मो. नसीम खान, विनोद चौधरी, सलीम बादशाह, सत्यम त्रिपाठी, घनश्याम साहू, जयनाथ यादव, सुरेश यादव, दीनानाथ यादव आदि मौजूद रहे। विचार गोष्ठी का संचालन जिला महासचिव अभय यादव ने किया।

Tags:    

Similar News