Mirzapur News: अनुप्रिया पटेल ने कहा- दोमुहिया तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद जी की लगेगी प्रतिमा

Mirzapur News: दोमुहिया तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा भी स्थापित होगी।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-11 16:27 GMT

केंद्रीय मंत्री अनप्रिया पटेल की फाइल तस्वीर (फोटो साभार-सोशल मीडिया)

Mirzapur: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पहल पर भटौली पुल पर महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार का निर्माण हुआ है। अब दोमुहिया तिराहा पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा भी स्थापित होगी।

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के निर्देश पर पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य आशीष पटेल ने जनपद में कछवा के पास गंगा नदी पर निर्मित भटौली पुल पर (बरैनी छोर) महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद झूरी बिंद की स्मृति में 'स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद स्मृति द्वार' नाम से द्वार बनवाया गया है।
यह द्वार आशीष पटेल की विधानमंडल क्षेत्रीय विकास निधि द्वारा निर्मित किया गया है। बता दें कि अखिल भारतीय बिंद महासभा की मांग पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले साल दिसंबर में सांसद निधि से नगर के दोमुहिया तिराहा के चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के कार्य का शिलान्यास कर चुकी हैं। इस तिराहे पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी झूरी बिंद की प्रतिमा लगायी जाएगी। यह बात ग्रामीणों में पता चलते ही ग्रामीणों में चर्चा का माहौल गर्म है। ग्रामीणों का कहना है कि केंद्रीय मंत्री महान काम कर रही हैं।


मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद अनुप्रिया पटेल के भारत सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। रविवार को राजगढ़ में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने राजगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इं.राम लौटन बिंद के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर बधाई दी और कार्यकर्ताओं के द्वारा मिठाइयां वितरित की गईं और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी का इजहार किया गया।


Tags:    

Similar News