Mirzapur News: पर्यटन मंत्री ने कहा- मां विन्ध्यवासिनी मंदिर का जल्द ही दिव्य एवं भव्य रूप साकार होगा

अमित शाह के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर है इसी सिलसिले में आज यूपी के मंत्री निलकंठ तिवारी ने तैयारियों का जायजा लिया

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-26 15:05 GMT
तैयारियों का जायजा लेते पर्यटन मंत्री निलकंठ तिवारी

Mirzapur News: विन्ध्य कॅारीडोर शिलान्यास कार्यक्रम के दृष्टिगत वीवीआईपी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी जिले में पहुंचे है। पर्यटन मंत्री ने अष्टभुजा डाक बंगले पर तैयारियो मे लगे सभी सम्बन्धित विभागो के साथ आवश्यक बैठक कर कार्य योजना के विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओ का समीक्षात्मक विवेचना करते हुये आवश्यक दिशा निर्देश दिए।


तैयारियों का जायजा लेते पर्यटन मंत्री


पूरे प्रशासनिक टीम के साथ अष्टभुजा पहाड़ी एवं देवरी गांव मे हेलीपैड का निरीक्षण किया। विन्ध्य कॅारीडोर के शिलान्यास हेतु विन्ध्यवासिनी मन्दिर के चारो तरफ परिक्रमा पथ, पूजन स्थल, पक्का घाट एवं विभिन्न गलियो धवस्त किया गया व साफ-सफाई आदि आवश्यक बिन्दुओ पर गहन निरीक्षण किया। उसके बाद जीआईसी ग्राउंड पर पहुंचकर विभिन्न योजनाओ के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम हेतु बन रहे मंच एवं पंडाल स्थलो का निरीक्षण किया।

पर्यटन मंत्री प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जरुरत पड़ने वाली व्यवस्था का जायजा लिया



पर्यटन मंत्री प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास कार्यक्रम


पर्यटन मंत्री प्रस्तावित विन्ध्य कारीडोर शिलान्यास कार्यक्रम मे साफ-सफाई, पेयजल, पार्किग व्यवस्था, यातायात एवं पुलिस व्यवस्था आदि बिन्दुओ पर उच्चाधिकारियो से आवश्यक वार्ता किया। पत्रकार वार्ता मे उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व मे विभिन्न क्षेत्रो के मानको मे प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्तम प्रदेश बना हुआ हैं।राम मन्दिर, मथुरा, काशी विश्वनाथ मन्दिर की तर्ज पर मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर का भव्य एवं दिव्य रूप पूरे विश्व मे अवलोकित होगा। विन्ध्य क्षेत्र अध्यात्म त्रिकोण दर्शन एवं प्राकृतिक पर्यटन की दृष्टि से सम्पन्न क्षेत्र हैं।

दर्शनाथियो की संख्या अप्रत्याशित इजाफा होगा-मंत्री


अधिकारियों से चर्चा करते पर्यटन मंत्री


मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर के भव्य रूप साकार हो जाने पर यहां दर्शनाथियो की संख्या अप्रत्याशित इजाफा होगा। जिसका लाभ विन्ध्य क्षेत्र के समाजिक एवं आर्थिक आयामो पर दृष्टिगत होगा। निरीक्षण मे विधायक नगर रत्नाकर मिश्र, मण्डलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र, जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार एवं पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से तैयारियो की बैठक कर स्थलीय निरीक्षण किया।

Tags:    

Similar News