ममता के हुए ललितेश पति-राजेश पति त्रिपाठी, तृणमूल कांग्रेस में शामिल, उत्तर प्रदेश कांग्रेस में हड़कंप

Mirzapur News: बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी अब तृणमूल कांग्रेस को नेशनल प्रजेंस दिलाने की कवायद में जुटी हैं।

Report :  Brijendra Dubey
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-25 15:38 GMT

Mirzapur News: पांच पीढ़ियों से जुड़े त्रिपाठी परिवार ने छोड़ा कांग्रेस (Congress) का साथ। थाम लिया तृणमूल कांग्रेस का हाथ। बंगाल विधानसभा चुनाव (West-bengal Vidhan Sabha Chunav) में बंपर जीत के बाद ममता बनर्जी अब तृणमूल कांग्रेस को नेशनल प्रजेंस दिलाने की कवायद में जुटी हैं। वजह है 2024 का लोकसभा चुनाव। आगे की तैयारी को लेकर ममता ने इशारा कर दिया है।

इसे समझा जा सकता है ममता के बयान से, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह पूरे भारत को जानती हैं। यही नहीं, अन्य सहयोगी दलों से राजनीतिक समीकरणों को साधे रखने के लिए वह सधे हुए बयान भी दे रही हैं। दरअसल, यूपी कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद ललितेश पति त्रिपाठी और उनके पिता राजेश पति त्रिपाठी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) का दामन थाम लिया।

इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'हम लोग यूपी का काम करेंगे तो यूपी के लोगों से ही कराएंगे लेकिन हम साथ में रहेंगे। हम गोवा में काम करेंगे तो गोवा के लोगों से ही कराएंगे, हम साथ में रहेंगे। हम सात बार से सांसद हैं और पूरे भारत को जानते हैं। हमने कई मंत्रालयों में काम किया है।

पूरा देश नॉर्थ ईस्ट से लेकर, यूपी से लेकर, गोवा से लेकर

आखिरी बार गोवा में हम 2010 में गए थे। जब फिल्म फेस्टिवल हुआ था। हम वहां इनॉग्रेशन के लिए गए थे। हम कई बार यूपी भी गए हैं। पंजाब के जिलों-जिलों में मैं घूमी हूं। रेल मंत्री के नाते भी हम कई जगह पहुंचे। हिंदुस्तान का करैक्टर हमें पता है।


अखिलेश यादव भी हमारे छोटे भाई की तरह है। हम उसकी इज्जत करते हैं। ऐसा नहीं है कि हम उसके खिलाफ जा रहे हैं। हम हमारा काम करेंगे, जनता अगर चाहती है। इलेक्शन लड़ने से भी ज्यादा जरूरी है मानवता का काम। आज मुद्दे उठाए नहीं जाते हैं। आज सब्जी का भाव देखिए क्या है।'

'ललितेश पति त्रिपाठी ने कहा'

वहीं, ललितेश पति त्रिपाठी ने इस दौरान कहा, 'हम लोग भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ लड़ सकते हैं। बंगाल के लोगों ने यह संदेश भेजने का काम किया है। हम लोगों ने सिर्फ उस संदेश को स्वीकारा है। उस संदेश को लेकर हम ममता दीदी के पास आए हैं।'

28 अक्टूबर को गोवा जाने वाली हैं ममता

गोवा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी वहां पर भी पार्टी विस्तार में जुटी है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुइजिन्हो फलेरियो भी टीएमसी ज्वाइन कर चुके हैं। लुइजिन्हो के साथ नौ अन्य नेताओं ने भी टीएमसी का दामन थामा था। ममता बनर्जी 28 अक्टूबर को गोवा पहुंचने वाली हैं।

गोवा दौरे से पहले ममता बनर्जी ने ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने लिखा, '28 अक्टूबर से अपनी पहली गोवा यात्रा की तैयारी करते हुए मैं सभी से बीजेपी और उसके विभाजनकारी अजेंडे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान करती हूं।'

Tags:    

Similar News