Sonbhadra News: घोरावल क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने का दावा, जांच में जुटी वन विभाग की टीम

Sonbhadra News: बसनिया वन क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत में आए ग्रामीण

Published By :  Raghvendra Prasad Mishra
Update: 2021-11-07 14:08 GMT

बसनिया वन क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने के बाद दहशत (फोटो-न्यूजट्रैक)

Sonbhadra News: घोरावल तहसील (Ghorawal Tehsil) क्षेत्र के घुवास गांव के पास स्थित सपनिया टोला से सटे बसनिया वन क्षेत्र (Basaniya Forest Area) में ग्रामीणों द्वारा तेंदुआ (Leopard) देखे जाने का दावा किया जा रहा है। इसको लेकर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। इसके आधार पर वन विभाग की टीम सच्चाई जांचने में जुट गई है।

घोरावल क्षेत्र (Ghorawal Tehsil) में रविवार की दोपहर बाद तेंदुआ (Leopard) देखे जाने का एक वीडियो वायरल हुआ तो वन विभाग (forest department) के लोग सक्रिय हो उठे। वीडियो में वन क्षेत्र से जुड़े एक खेत में तेंदुआ दिख रहा है। ग्रामीणों का दावा है कि तेंदुए को दो दिन पहले देखा गया था। उसी समय एक ग्रामीण ने अपने मोबाइल से उसकी वीडियो बना ली थी। जब यह जानकारी वन विभाग के पास पहुंची तो वहां भी वीडियो के आधार पर लोकेशन की जानकारी ली गई।

वन क्षेत्राधिकारी सुरजू राम ने बताया कि तेंदुआ देखे जाने के दावे की सच्चाई जांची जा रही है। इसके लिए घुवास क्षेत्र में वन कर्मियों की एक टीम भी भेजी गई है। तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद उसकी स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।

बता दें कि घोरावल (Ghorawal Tehsil) क्षेत्र मध्य प्रदेश से सटा हुआ है और इस इलाके में पूर्व के वर्षों में तेंदुआ देखे जाने की बात सामने आ चुकी है। वन विभाग भी इसकी कई बार पुष्टि कर चुका है। वीडियो में दिख रहे तेंदुए को शोर होने के बाद भी शांत होने के पीछे तर्क दिया जा रहा है कि उसे आंख से दिखाई नहीं दे रहा है। इसीलिए उसने डंडा फेंके जाने के बाद भी हमलावर रुख अख्तियार नहीं किया।

बता दें कि इससे पहले गत जनवरी माह में घोरावल (Ghorawal Tehsil) क्षेत्र में तेंदुआ (Leopard) देखे जाने की बात सामने आई थी। वहीं मई माह में महुअरिया वन क्षेत्र में दो शावकों (बच्चों) के साथ मादा तेंदुआ के देखे जाने की जानकारी ने वन विभाग को कई दिनों तक अलर्ट मोड पर रखा था। वन विभाग (forest department) के छानबीन में मादा तेंदुए और उसके शावकों के पदचिह्न भी मिले थे।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News