Sonbhadra News: रिहंद बांध से जुड़े नाले में उतराता मिला महिला का शव, पुलिस बता रही ये वजह, चर्चा कुछ और

Sonbhadra News: मृतका गुरुवार सुबह से थी लापता। परिवार वाले खोजबीन कर थक चुके थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

Published By :  aman
Update: 2022-03-11 06:37 GMT

 woman dead body 

Sonbhadra News : जिले के अनपरा थाना क्षेत्र के डिबुलगंज में रिहंद बांध (Rihand Dam) से जुड़ा नाला है। उसी नाले में शुक्रवार, 11 मार्च की सुबह एक 45 वर्षीय महिला का शव पानी पर उतराता मिला। खबर इलाके में सनसनी की तरह फैल गई। जानकारी अनुसार मृतका गुरुवार सुबह से ही लापता थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कार्रवाई शुरू की। लेकिन, महिला की मौत को लेकर अब तरह-तरह की चर्चा जोर पकड़ रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पातो (45 वर्षीय) पत्नी, सुखलाल धरिकार डिबुलगंज के वार्ड संख्या- 12 की मलिन बस्ती में रहती थी। गुरुवार सुबह 10 बजे के करीब वह किसी काम के लिए घर से बाहर निकली। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार दिनभर और देर रात तक परिवार वालों उसकी खोजबीन की। सभी परेशान हो चुके थे, लेकिन पातो की कोई खबर नहीं मिली

पानी में उतराता दिखा शव 

बस्ती के पास से आज, शुक्रवार सुबह जब कुछ लोग गुजर रहे थे तो उनकी नजर नाले पर पड़ी। वहां उन्होंने एक महिला का शव पानी पर उतराते देखा। यह देख सभी सन्न रह गए। थोड़ी देर में ही खबर पूरे इलाके में फैल गई। इसकी जानकारी पाकर वार्ड संख्या- 12 के लोग भी वहां पहुंचे। मौजूद लोगों ने ही शव की शिनाख्त पातो के रूप में की। इसके बाद घटना की जानकारी उसके परिवार वालों और पुलिस को दी गई। परिवार के लोग यह सुनकर अवाक रह गए।

पुलिस मान रही फिसला होगा पैर 

उधर, घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ की। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। अब पुलिस अनुमान लगा रही है कि संभवतः पांव फिसलने के कारण मृतका नाले में गिरी होगी।

तरह-तरह की चर्चाएं 

दूसरी तरफ, गुरुवार सुबह 10 बजे से महिला के लापता होने और शव उतराने को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गरम है। मौत की सही वजह जानने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Tags:    

Similar News