Sonbhadra : चुनाव बहिष्कार का नारा देकर प्रदर्शन, बंधी की मरम्मत न होने से फूटा आक्रोश

राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे दुद्धी ब्लॉक के फुलवार गांव में स्थित घघिया बंधी टूटने के छह वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं पाई है। इससे नाराज किसानों ने जहां प्रधान दिनेश कुमार यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया।

Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-11-21 13:07 GMT

बंधी की मरम्मत न होने से नाराज किसानों का प्रदर्शन

Sonbhadra : रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे दुद्धी ब्लॉक के फुलवार गांव में स्थित घघिया बंधी टूटने के छह वर्ष बाद भी मरम्मत नहीं पाई है। इससे नाराज किसानों ने जहां प्रधान दिनेश कुमार यादव की अगुवाई में प्रदर्शन किया। वहीं विधानसभा चुनाव 2022 के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

प्रधान के साथ ही ग्राम पंचायत सदस्य ईश्वरी घसिया, घूराराम, अशोक भारती, लीलावती देवी, किसान बिहारी कनौजिया, पुनीता देवी, अयोध्या चेरो, ट्वींकल कुमार, अनीता देवी, तेतरी देवी, सुनीता चेरो, पुन्नू घसिया, बिहारी भुइयां आदि का कहना था कि घघीया बंधी लगभग 6 वर्ष पूर्व बारिश के पानी के दबाव के कारण टूट गई थी। उसके बाद से अब तक बंधी के निर्माण के लिए ग्रामीणों ने कई बार दुद्धी में लगने वाले तहसील दिवस के साथ ही जिले के आला अधिकारियों से भी गुहार लगाई।

किसानों की चिंता बढ़ी

विभाग के अधिकारियों ने मुआयना भी किया। बावजूद बंधे की मरम्मत अब तक नहीं हुई। धान की फसल कट जाने के बाद गेहूं की फसल के लिए पानी की व्यवस्था इसी बंधी से हो जाया करती थी। बंधी टूट जाने से किसान परेशान हैं।

इस बार भी गेहूं की फसल को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। बंधी के टूटने से आसपास के क्षेत्र का जलस्तर भी नीचे चला गया है। इससे गर्मी में पेयजल संकट की समस्या उत्पन्न होने लगी है। ग्रामीणों ने कहा कि बंधी के टूट जाने से खेती हम किसानों के लिए रामभरोसे हो गई है।

प्रधान दिनेश यादव ने प्रदर्शन के दौरान मौके पर बताया कि कुछ दिन पहले भी तहसील दिवस में गुहार लगाई गई थी। उसके बाद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता मुस्ताक ने निरीक्षण किया था। शीघ्र निर्माण शुरू होने का भरोसा भी दिया था।

लेकिन अब तक हालात पूर्ववत हैं। यह गांव की सबसे बड़ी बंधी है। इस से आसपास की सैकड़ों बीघा खेत की सिंचाई होती थी। जंगल के किनारे होने के कारण जंगली जानवर भी प्यास बुझाया करते थे। उधर, उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार ने कहा कि बंधी की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित किया गया है। एक बार फिर से निर्देशित किया जा रहा है।

Tags:    

Similar News