UP Election 2022: सोनभद्र में भाजपा की चुनावी ललकार, अब 'त्रिदेवों' के जरिए सपा-बसपा की घेरेबंदी को तोड़ने की होगी रणनीति

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सोनभद्र की विधानसभा सीटों पर सपा-बसपा की कड़ी घेरेबंदी का सामना कर रही भाजपा इस बार त्रिदेवों (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलओ-दो) के जरिए चुनावी समीकरण साधेगी।

Published By :  Shashi kant gautam
Update:2022-02-22 18:06 IST

सोनभद्र: भाजपा का 'त्रिदेव' सम्मेलन

Sonbhadra News: सोनभद्र (Sonbhadra News) की विधानसभा सीटों पर सपा-बसपा (SP-BSP) की कड़ी घेरेबंदी का सामना कर रही भाजपा (Bhartiya Janata Party), इस बार त्रिदेवों (बूथ अध्यक्ष, बूथ प्रभारी और बीएलओ-दो) के जरिए चुनावी समीकरण साधेगी।

जिला मुख्यालय पर मंगलवार को राबटर्सगंज विधानसभा (Robertsganj assembly) के 'त्रिदेव' सम्मेलन के जरिए, इस रणनीति पर अमल भी शुरू कर दिया गया। शंखनाद के जरिए जहां चुनावी ललकार भरी गई। वहीं कार्यकर्ताओं को चुनावी फतह के टिप्स सुझाते हुए, जीत के अंतर को पिछली बार से भी अधिक ले जाने का आह्वान किया गया।

घर-घर जाकर भाजपा के नीतियों और सिद्धातों से अवगत कराना

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चुनाव प्रवासी एवं झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री भानूप्रताप शाही (Former Health Minister Bhanupratap Shahi) ने कार्यकताओं में जोश भरते हुए कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। वहीं दूसरे दल जहां क्षेत्रवाद, समुदायवाद की बात करते हैं। वहीं भाजपा राष्ट्रवाद की बात करती है। इसके लिए जरूरी है कि लोगों को घर-घर जाकर भाजपा के नीतियों और सिद्धातों से अवगत कराया जाए।


जिलाध्यक्ष अजीत चौबे (District President Ajit Choubey) ने कहा कि भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश दोनों जगह जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी है और सभी समाज-वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम किया है। इसको देखते हुए लगातार संगठन को मजबूती देने और लोगों को संगठन की नीतियों से अवगत कराकर भाजपा से जोड़ते रहने की जरूरत है।

विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि उन्होंने पिछले कार्यकाल में जनता के लिए काम किया है। इस बार भी उनका सपना विधानसभा के हर व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाना है। संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता और नगवां ब्लाक प्रमुख आलोक सिंह ने किया।


कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र

पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश मिश्रा, अरूण प्रताप सिंह, पूर्व जिला संयोजक गोविंद यादव, राबटर्सगंज ब्लाक प्रमुख अजीत रावत आदि ने भी पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया और उन्हें जीत का मंत्र बताते हुए घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराने के लिए प्रेरित किया। जिला मीडिया प्रभारी अनूप तिवारी, मनोज दूबे, धीरज केशरी समेत विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों एवं पार्टी के अन्य लोगों की भी उपस्थिति बनी रही।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News