UP में असुरक्षित महसूस करें तो मिलाएं 112, तुरंत मिलेगी मदद

112-यूपी महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन रात काम रहा है। आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक साल में 112-यूपी ने घरेलू हिंसा में 3, 27, 833 पीड़ित महिलाओं की मदद की है।

Update: 2021-03-07 09:49 GMT
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2020 से 'मिशन शक्ति' अभियान शुरू किया।

लखनऊ: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 17 अक्टूबर 2020 से 'मिशन शक्ति' अभियान शुरू किया। इस अभियान के तहत 28 फरवरी 2021 तक 1,21509 महिलाओं को सहायता पहुंचाई गई। मिशन शक्ति अभियान में यूपी-112 अहम भूमिका रही है।

112-यूपी महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिन रात काम रहा है। आप इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि एक साल में 112-यूपी ने घरेलू हिंसा में 3, 27, 833 पीड़ित महिलाओं की मदद की है। महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए 112-यूपी पूरे प्रदेश में 300 महिला पीआरवी का संचालन कर रहा है।

महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना उद्देश्य

यूपी-112 का मुख्य उदेश्य मिशन शक्ति के तहत विभिन्न योजनाओं के माध्य से प्रदेश भर की महिलाओं को सुरक्षित माहौल देना है। यूपी-112 ने रात में अकेली महिलाओं के उनको गंतव्य तक पहुंचाने के लिए महिला स्कार्ट की शुरुआत की है। गांव हो या शहर कोई भी महिला रात्रि 10 बजे से सुबह तक इस सुविधा का लाभ उठा सकती है। एक साल में 518 महिलाओं ने 112-यूपी की इस सुविधा का लाभ उठाया है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-06-at-22.22.00.mp4"][/video]

ये भी पढ़ें...दुष्कर्म के आरोपी के अस्थाई जेल में मौत, परिजनों ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप

बुजुर्गों में सामाजिक सुरक्षा का भाव उतपन्न करने के लिए सवेरा योजना चल रही है जिसके तहत 1,70, 296 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए 112-यूपी द्वारा जिलों में जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। प्रदेश भर में 112-यूपी की 4500 पीआरवी रात-दिन प्रदेश में जनता की सुरक्षा के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें...एटा में सरकारी अस्पताल बना लूट का अड्डा, ऐसे ऐंठे जा रहे पैसे, मरीज परेशान

घरेलू हिंसा पर अंकुश लागने की कोशिश

प्रदेश की सरकार मिशन शक्ति के तहत घरेलू हिंसा पर अंकुश लगाने की कोशिश कर रही है। इसके तहत महिलाओं को तुरंत मदद उपलब्ध कराने के लिए 112-यूपी द्वारा प्रदेशभर में 300 महिला पीआरवी चलाई जा रही है। इस पीआरवी पर महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि पीड़ित महिला बेझिझक अपनी बात महिला पुलिस कर्मियों को बता सके। घरेलू हिंसा के मामलों में महिलाओं को 112-यूपी की तरफ से प्रबल प्रतिक्रिया दी जाती है।

ये भी पढ़ें...मेरठ में बेटे ने पिता को गोलियों से भूना, पुलिस पर भी की फायरिंग, मचा हड़कंप

1090 व 181 के साथ एकीकरण

योगी सरकार का मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के साथ-साथ उनको स्वावलंबी बनाना भी है। उत्त प्रदेश के किसी भी कोने से कोई महिला पुलिस की मदद चाहती है, तो वह 1090 करती है, तो उसकी काॅल 112-यूपी पर स्थानांतरित कर दी जाती है। ऐसे ही स्वरोजगार के लिए किसी तरह की मदद चाहने वाली महिलाओं की काॅल को 112-यूपी से 181 स्थानांरित की जाती है। विभिन्न सरकारी लाइनों से एककीकरण के बाद 112-यूपी के कार्य का दायरा भी बढ़ गया है।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News