international yoga day 2022: पहली बार राम की पैड़ी पर योग दिवस, डिप्टी सीएम मौर्य समेत 5000 लोग होंगे शामिल

international yoga day 2022: अयोध्या में श्रीराम की पैडी पर इतिहास में पहली बार श्रीराम जन्म भूमि के परिसर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो रहा।

Written By :  Network
Update: 2022-06-20 02:04 GMT
International yoga day 2022 (Social media)

International yoga day: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे प्रदेश में होने वाले आयोजनों के बीच एक बड़ा आयोजन अयोध्या की राम की पैड़ी पर भी होगा । जिसमें प्रदेश सरकार के कई मंत्री एवं विधायक शामिल होंगे। अयोध्या में श्रीराम की पैडी पर इतिहास में पहली बार श्रीराम जन्म भूमि के परिसर में अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हो रहा है, जिसमें केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित अयोध्या के लगभग 5000 सभी वर्ग के लोग योगाभ्यास में भाग लेगे। 

योग दिवस के लिए बेहतर व्यवस्था

इस योग दिवस को भव्यतः के साथ सम्पन्न कराने के लिए जनप्रतिनिधि, स्वयं सेवी संगठन, साधु संत सहित मीडिया कर्मी आमंत्रित किये जा रहे है। इस बार योग दिवस के लिए लाल कारपेट एवं अन्य बेहतर व्यवस्था की गयी है। इस कार्यक्रम को जिलाधिकारी ने भव्यतः से मनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारिया समय पर पूर्ण करने के लिए कहा है और यहा पर आगन्तु लोगो के लिए उचित व्यवस्था की गयी है। 

योग दिवस कार्यक्रम के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण की व्यवस्था की जा रही है, जिसके लिए अयोध्या में स्थापित 7 एलइडी डिस्पले बोर्ड व एक एलईडी वाहन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया जाएगा। इसकी विस्तृत जानकारी देते हुये अपर जिलाधिकारी नोडल अधिकारी अमित सिंह ने बताया है कि इस योग दिवस को भव्य बनाने के लिए पूरा जिला प्रशासन व मण्डल प्रशासन लगा हुआ है।

Tags:    

Similar News