कैराना में चला योगी का बुलडोजर, शत्रु संपत्ति पर किया जा रहा था अवैध निर्माण

जनपद शामली के कैराना में शत्रु संपत्ति पर चल रहें अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया हैं।

Report :  Pankaj Prajapati
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-03-24 11:26 GMT

शामली: कैराना में अवैध निर्माण पर चला योगी का बुलडोजर

Shamli News: योगी सरकार (Yogi Government) के शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले कैराना में शत्रु संपत्ति पर चल रहें अवैध निर्माण के खिलाफ प्रशासन ने बुलडोजर चलवाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया हैं। करीब 36 साल के राजनीतिक इतिहास में उत्तर प्रदेश में भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) के नेतृत्व में दोबारा सरकार बनी हैं।

उत्तर प्रदेश में भाजपा की दोबारा सरकार बनने का 25 मार्च को शपथ ग्रहण (oath taking) के बाद इतिहास दोहराया जाना हैं। विधानसभा चुनाव में अपनी जनसभाओं में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा अपराधियों की अवैध संपत्ति पर बुलडोजर लगातार चलने की चेतावनी दी जा रहीं थी। वैसे तो 25 मार्च को भाजपा (BJP) सरकार के मुख्यमंत्री व पूरा मंत्रिमंडल शपथ लेगा।

सैकड़ों बीघा शत्रु संपत्ति की जमीन मौजूद

लेकिन इससे ठीक एक दिन पहले ही विधानसभा चुनाव में चर्चित व हॉट सीट बनी कैराना विधानसभा पर प्रशासन पुलिस प्रशासन अवैध निर्माण व शत्रु संपत्तियों के खिलाफ एक्शन मोड में आ गया हैं। बता दें कैराना नगर के रामडा रोड व खुरगान रोड पर सैकड़ों बीघा शत्रु संपत्ति की जमीन मौजूद हैं। रामडा रोड पर कुछ दबंग लोगों द्वारा पूर्व में करीब 13 बीघा भूमि पर प्लाटिंग कर भूमि को औने पौने दामों में बेच दिया था।


बताया गया है कि शत्रु संपत्ति होने के कारण उनके द्वारा प्लॉट खरीदने वालों के नाम बैनामे नहीं किये जा सकें थे। पिछले कई दिन से रामडा रोड पर दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कर मकान बनाने का कार्य किया जा रहा था। मकान के चारों ओर की दीवार बनाकर मकान पर जल्द ही लेंटर लगाने के लिए सेटरिंग लगा दी गई थी। इसके साथ ही सीमेंट के कट्टे, रोड़ी बजरपुर भी मकान के चारों ओर डाला गया हैं। गुरुवार को तहसीलदार प्रियंका जायसवाल नायब तहसीलदार राजस्व विभाग व पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिसके बाद तहसीलदार के निर्देश पर अवैध रूप से बनाए जा रहें मकान पर बुलडोजर चलवाया गया।

बनाई गई ईंटों की बाउंड्री को भी बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया

बुलडोजर ने मकान के ऊपर लेंटर के लिए लगाई गई सेटरिंग को तहस-नहस कर दिया। इसके साथ ही कुछ दूरी पर कपड़े धोने के लिए बनाए गए एक चबूतरे को नष्ट करने के साथ ही एक प्लॉट के चारों ओर बनाई गई ईंटों की बाउंड्री को भी बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। तहसीलदार ने बताया कि यहां पर 13 बीघा शत्रु संपत्ति मौजूद हैं। कुछ लोग मकान बनाकर अवैध निर्माण कर रहें थे। जिनको एक दिन पहले थाने में भी बैठाया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी निर्माण कार्य जारी था। प्रशासन के संज्ञान में दो-तीन दिन से मामला आया था। वहीं बाकी बचे अवैध निर्माण को शाम तक हटाने की चेतावनी दी गई हैं। इसके साथ ही पुलिस को कानूनी कार्यवाही के लिए भी निर्देश दिए गए हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News