शाहजहांपुर: पुलिस लाईन में तैनात फालोअर ने प्रेमिका संग खाया जहर, हालात नाजुक

यूपी के शाहजहांपुर की पुलिस लाईन में तैनात फालोअर और उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके है। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Update: 2019-03-12 15:50 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर की पुलिस लाईन में तैनात फालोअर और उसकी प्रेमिका ने जहर खा लिया। दोनों कोर्ट मैरिज कर चुके है। पहले महिला ने जहर खाया और उसके बाद उसके प्रेमी फालोअर ने जहर खाया। फिलहाल दोनों को जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

ये है पूरा मामला

उत्तराखंड के पौढी गढवाल का रहने वाला 29 वर्षीय रविंद्र प्रसाद पुत्र जनार्दन प्रसाद यूपी के शाहजहांपुर के पुलिस लाईन मे फालोअर के पद पर तैनात है। वह पुवाया थाना क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद मिश्रा के घर किराये पर रहता था। इसी बीच प्रमोद की पत्नी से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। महिला के पति प्रमोद के मुताबिक 6 महा पहले मेरी पत्नी फालोअर के साथ भाग गई थी।

उस समय के बाद वह फिर से घर आ गई और हमने उसको बहुत डाटा था। उसके बाद कुछ दिन पहले भी वह फालोअर के साथ कहीं चली गई थी। दो दिन पहले ही वह वापस आई थी। लेकिन आज पत्नी जिद करने लगी कि वह फालोअर प्रेम के साथ रहेगी। उसको काफी समझाया लेकिन मानने को राजी नही थी। इसलिए वह के माता-पिता के पास लेकर आए। लेकिन उसने उनकी भी नही सुनी।

उसके बाद पत्नी को अपने घर लेकर गए। जहां उसने सल्फास की गोली खा ली है। उसको जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। दोनो लोग जिला अस्पताल मे भर्ती थे। दोनो की हालत गंभीर थी। लेकिन दोनो ने एक दूसरे का हाथ ऐसे पकड़ा था। जैसे मानों ये जिंदगी भर एक दूसरे का हाथ नही छोङेंगे।

वहीं जब प्रेमिका की जहर खाने की खबर फालोअर प्रेमी के पास पहुची तो उसने भी फौरन एक दुकान से सल्फास की गोली खा ली। फालोअर का कहना है कि उसने शराब के साथ सल्फास की गोली खाई है वह लवी मिश्रा के बगैर नही जी सकता है।

ईएमओ डाक्टर वीके गंगवार का कहना है कि महिल और पुरूष को भर्ती कराया गया है। दोनो जहर खाया है। दोनो की हालत गंभीर बनी हुइ है। इलाज किया जा रहा है। बताया गया है कि दोनो ने कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। दोनो का प्रेम प्रसंग चल रहा था।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर में केंद्रीय मंत्री कृष्णाराज ने अनुप्रिया पटेल को लेकर कही ये बड़ी बात

Tags:    

Similar News